वाहन चोर गिरोह परदाफाश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नाका चेकिंग : सिलीगुड़ी कमिश्नरेट की पुलिस को मिली बड़ी सफलता सिलीगुड़ी : आतंकी हमलों एवं स्वतंत्रता दिवस को लेकर सिलीगुड़ी व आसपास के इलाके में कुछ दिनों से हाइ अलर्ट जारी है. हाइ अलर्ट के मद्देनजर नाका चेकिंग के दौरान सिलीगुड़ी कमिश्नरेट की पुलिस को विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़ी सफलता हाथ लगी है. […]
विज्ञापन
नाका चेकिंग : सिलीगुड़ी कमिश्नरेट की पुलिस को मिली बड़ी सफलता
सिलीगुड़ी : आतंकी हमलों एवं स्वतंत्रता दिवस को लेकर सिलीगुड़ी व आसपास के इलाके में कुछ दिनों से हाइ अलर्ट जारी है. हाइ अलर्ट के मद्देनजर नाका चेकिंग के दौरान सिलीगुड़ी कमिश्नरेट की पुलिस को विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़ी सफलता हाथ लगी है.
चार-पांच दिनों के अंदर नाका चेकिंग के दौरान ही वाहन चोर गिरोह के कुल 11 गुर्गे पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. इनके पास से चोरी के कुल 17 बाइक, एक टाटा सूमो व 43.150 किलो मणिपुरी गांजा बरामद हुआ है.
इनमें 30 जुलाई की रात को माटीगाड़ा थाना क्षेत्र के यीशू आश्रम के सामने हाइवे में इंस्पेक्टर दीपांजन दास के नेतृत्व में तीन बाइक चोरों को 22.5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया. इनकी शिनाख्त सिलीगुड़ी के देवीडांगा निवासी नेहाल राई (21), दार्जिलिंग जिले के झोलंग बाजार निवासी राजू प्रधान उर्फ राज (27) एवं जलपाईगुड़ी जिले के मेटली थाना क्षेत्र के सामसिंग चाय बगान, हाउस लाइन निवासी सुमित थापा उर्फ तूफान (25) के रुप में हुई है.
दूसरी ओर, उसी रात भक्तिनगर थाना के इंस्पेक्टर राजेन छेत्री के नेतृत्व में भी चेकपोस्ट के नजदीक गांधी मैदान के सामने हाइवे से तीन बाइक चोरों को 20.650 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था.
दोनों ही मामलों में गिरफ्तार छहों चोरों को कोर्ट से पुलिस रिमांड में लिया गया और गहन पूछताछ के आधार पर डुवार्स के विभिन्न चाय बगानों में मुहिम चलाकर चोरी के कुल 17 बाइक बरामद हुए. पुलिस कमिश्नर (सीपी) मनोज वर्मा ने सोमवार को माटीगाड़ा थाना में मीडिया के सामने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि इस गिरोह के गुर्गें सिलीगुड़ी व आस-पास के क्षेत्रों जैसे सीटी सेंटर, ऑर्बिट, कॉसमॉस मॉल, सेवक रोड, हिलकार्ट रोड के पार्किग क्षेत्रों से बड़ी आसानी से बाइकों को उड़ा कर एवं फर्जी दस्तावेज बनावकर डुवार्स के चाय बगानों में तस्करी कर रहे थे.
बगान श्रमिकों को मात्र 15-30 हजार रुपये की कीमत पर ही चोरी के इन बाइकों को बिक्री कर दिया जाता था. श्री वर्मा ने बताया कि एक अन्य मामले में कमिश्नरेट की डिटेक्टिव डिपार्टमेंट ने भी सिक्किम नंबर की चोरी की एक टाटा सूमो के साथ पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










