कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री का मांगा इस्तीफा पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग बैठक में नहीं बुलाये जाने से मेयर भी नाराज तृणमूल सरकार की कड़ी आलोचना सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी तथा इसके आसपास के इलाकों में एक ओर जहां इंसेफलाइटिस की बीमारी से रोगियों की मौत का सिलसिला जारी है, वहीं दूसरी ओर इस मुद्दे को लेकर […]
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री का मांगा इस्तीफा
पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग
बैठक में नहीं बुलाये जाने से मेयर भी नाराज
तृणमूल सरकार की कड़ी आलोचना
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी तथा इसके आसपास के इलाकों में एक ओर जहां इंसेफलाइटिस की बीमारी से रोगियों की मौत का सिलसिला जारी है, वहीं दूसरी ओर इस मुद्दे को लेकर राजनीति भी काफी गरमा गयी है. राज्य सरकार के तमाम दावों के विपरीत इंसेफलाइटिस पीड़ित रोगियों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है.
उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हर दिन ही इस बीमारी से पीड़ित किसी न किसी रोगी की मौत हो रही है. ऐसे में राज्य सरकार तथा विभिन्न राजनीतिक दल इस बीमारी से लड़ने के बजाय आपस में ही लड़ रहे हैं. इस बीमारी को लेकर सिलीगुड़ी की राजनीति पूरी तरह से गरमा गयी है. विपक्ष ने राज्य की तृणमूल सरकार के खिलाफ मोरचा खोल दिया है. खासकर कांग्रेस तथा वाम मोरचा के घटक दलों ने राज्य सरकार के खिलाफ हमलावर रूख अख्तियार कर लिया है.
राज्य की स्वास्थ्य राज्यमंत्री चन्द्रिमा भट्टाचार्य आज इंसेफलाइटिस की बीमारी को लेकर उच्च स्तरीय बैठक करने सिलीगुड़ी आयी हुई हैं. वह पिछले तीन दिनों से उत्तर बंगाल के दौरे पर हैं.
उन्होंने जलपाईगुड़ी तथा कूचबिहार जिले में स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कल एक बैठक की और आज वह हालात का जायजा लेने सिलीगुड़ी आयी हुई हैं.
उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचने से पहले ही विपक्ष ने उनके खिलाफ हमला बोल दिया. माटीगाड़ा ब्लॉक कांग्रेस की ओर से राज्य की स्वास्थ्य मंत्री चन्द्रिमा भट्टाचार्य के खिलाफ मेडिकल कॉलेज में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया. भारी संख्या में कांग्रेस समर्थक आज सुबह ही मेडिकल कॉलेज पहुंच गये और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. यह लोग मेडिकल कॉलेज के प्रवेश द्वार के सामने काफी देर तक धरने पर भी बैठे रहे.
मेडिकल कॉलेज में झंडे एवं बैनरों के साथ कांग्रेसियों को जमते हुए देखकर माटीगाड़ा थाने की पुलिस भारी संख्या में वहां पहुंची. पुलिस ने कांग्रेस समर्थकों को मेडिकल कॉलेज परिसर से निकालने की भी कोशिश की. इस दौरान पुलिस के साथ कांग्रेस समर्थकों की थोड़ी बहुत कहा-सुनी भी हुई. कांग्रेसी नेताओं ने इंसेफलाइटिस से निपटने के मामले में राज्य सरकार पर विफल होने का आरोप लगाया है. कांग्रेसी नेताओं ने स्वास्थ्य राज्य मंत्री चन्द्रिमा भट्टाचार्य से इस्तीफे की भी मांग की. इन लोगों ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री स्थिति को संभालने में नाकाम रही हैं.
कांग्रेस ने इंसेफलाइटिस की बीमारी से मरने वाले रोगियों के परिजनों को मुआवजा देने की भी मांग की है. दूसरी तरफ इंसेफलाइटिस की बीमारी को लेकर राज्य सरकार द्वारा आयोजित बैठक में बुलावा नहीं मिलने से सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर तथा माकपा नेता अशोक भट्टाचार्य भी नाराज हैं.
उन्होंने भी राज्य सरकार के खिलाफ मोरचा खोल दिया है. अशोक भट्टाचार्य का कहना है कि इंसेफलाइटिस की बीमारी से सिलीगुड़ी के कई वार्ड भी प्रभावित हैं. अब तक कई रोगियों की यहां मौत हो चुकी है.
शहर की साफ-सफाई तथा इंसेफलाइटिस की बीमारी से निपटने के लिए आम लोगों में जागरूकता फैलाने की दिशा में सिलीगुड़ी नगर निगम की भी अहम भूमिका है. उसके बाद भी राज्य की स्वास्थ्य मंत्री चन्द्रिमा भट्टाचार्य द्वारा आयोजित बैठक में न तो उन्हें और न ही सिलीगुड़ी नगर निगम के किसी प्रतिनिधि को आमंत्रित किया गया है.
उन्होंने इस बात के लिए राज्य सरकार की आलोचना भी की. श्री भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य सरकार किसी भी सरकारी बैठक में तृणमूल विरोधी अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं करती है, जो अपने आप में काफी खतरनाक है. उन्होंने इस बीमारी से निपटने के लिए राज्य सरकार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










