भूमि माफियाओं की और बढ़ी दादागीरी, आदिवासी की जमीन पर कब्जा
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी तथा इसके आसपास के इलाकों में भूमाफियाओं की दादागीरी लगातार बढ़ती जा रही है. भूमाफिया किसी भी खाली जमीन पर कब्जा कर दूसरे को बेच देते हैं. इस समस्या ने पिछले कुछ महीनों के दौरान इतना गंभीर रूप धारण कर लिया है कि सिलीगुड़ी तथा इसके आसपास के इलाकों में लोग जमीन खरीदने […]
जमीन की प्लॉटिंग कर बेची जा रही है. इसकी वजह से कई आदिवासी परिवार बेघर हो गये हैं. जब यह लोग अपनी जमीन लेने जाते हैं, तब इनके साथ मारपीट की जाती है और वहां से खदेड़ दिया जाता है. इस पूरे मामले में पाथरघाटा अंचल कांग्रेस अध्यक्ष बबलू सरकार का नाम सामने आ रहा है. आदिवासियों ने कांग्रेस नेता बबलू सरकार पर आदिवासियों की जमीन कब्जा करने का आरोप लगा है.
इस जमीन के शिवा उनकी अपनी कोई संपत्ति नहीं है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेता बबलू सरकार के इशारे पर कई भूमाफियाओं ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है. इस मामले को लेकर सात लोगों के खिलाफ उन लोगों ने माटीगाड़ा थाने में एफआईआर भी दर्ज करायी है. इसके साथ ही सभी पीड़ित आदिवासी परिवार ने बीडीओ को भी एक ज्ञापन देकर जमीन पर कब्जा देने की मांग की है. इन महिलाओं ने आगे कहा कि यदि उनकी जमीन उन्हें वापस नहीं दी जाती, तो वह सभी अपने बच्चे एवं परिवार वालों को लेकर बबलू सरकार के घर में प्रवेश कर जायेंगे. इस मुद्दे को लेकर सभी आदिवासी परिवारों ने वृहद आंदोलन करने की भी धमकी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










