उत्तर बंगाल: करोड़ों का नुकसान, मेयर ने किया दौरा

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: बीती रात को आई तेज आंधी-तूफान व मूसलाधार बारिश ने केवल सिलीगुड़ी ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर बंगाल को अपने चपेट में लिया. रात करीब 9.30 बजे आये इस तेज आंधी ने दर्जनों घर उजाड़ दिये. कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गयी. भारी तादाद में पेड़-बिजली खंभे उखड़ गये. बिजली की तारें टूट गयी. अधिकांश […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: बीती रात को आई तेज आंधी-तूफान व मूसलाधार बारिश ने केवल सिलीगुड़ी ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर बंगाल को अपने चपेट में लिया. रात करीब 9.30 बजे आये इस तेज आंधी ने दर्जनों घर उजाड़ दिये. कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गयी. भारी तादाद में पेड़-बिजली खंभे उखड़ गये. बिजली की तारें टूट गयी. अधिकांश इलाकों में रात भर बत्ती गुल रही.
यहां तक की सिलीगुड़ी के महानंदा नदी किनारे एक नंबर वार्ड में स्थित किरणचंद्र श्मशानघाट में विद्युत चूल्हे की चिमनी भी उड़ गयी. रात को करीब एक घंटे तक चली इस अंधड़ में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है. उत्तर बंगाल के जलपाईगड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार व अन्य जिला क्षेत्रों के अलावा सिलीगुड़ी व इसके आस-पास के इलाकों में भी भारी नुकसान होने की खबर है. सिलीगुड़ी में सबसे अधिक बस्ती इलाकों में क्षति हुई है. इनमें एक, चार, पांच नंबर वार्ड सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका है. एक नंबर वार्ड के किरणचंद्र श्मशानघाट का विद्युत चूल्हे की चिमनी के अलावा सात-आठ घरों के छप्पर उड़ गये. खुले आसमान के नीचे पूरी रात गुजारने को लोग मजबूर हुए. वहीं एनजेपी के नजदीक इंडियन ऑयल डिपो के मेन गेट के सामने एक पेड़ व बिजली का खंभा उखड़ गया. सिलीगुड़ी क ॉलेज के आस-पास के इलाकों में भी कई पेड़ उखड़ गये. आठ नंबर वार्ड के खालपाड़ा के गांधी मैदान में वर्षो पुराना एक पेड़ गिर गया. वहीं, शहर के रथखोला इलाके में कई पेड़ों के गिरने से बिजली की तारें टूट गयी और रात भर बत्ती गुल रही. मेडिकल कॉलेज इलाके में भी कई घरों पर ही पेड़ गिर गये. चंपासारी पंचायत इलाका, नक्सलबाड़ी, खोरीबाड़ी, फांसीदेवा, विधाननगर, बागडोगरा, माटीगाड़ा क्षेत्रों में भी काफी नुकसान हुआ है.
मंत्री, मेयर व पार्षद ने लिया जायजा
उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव ने आज सिलीगुड़ी के आस-पास पंचायत क्षेत्रों में तूफान प्रभावित इलाकों का जायजा लिया. इस दौरान श्री देव के साथ एसजेडीए की सीइओ आर विमला के अलावा सिंचाई व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे. श्री देव ने सिलीगुड़ी से सटे आसिघर, इस्टर्न बाइपस व चंपासारी पंचायत इलाकों में पहुंचकर क्षतिग्रस्त घरों व नदी के टूटे तटबंधों का भी जायजा लिया. वहीं, सिलीगुड़ी के नवनियुक्त मेयर अशोक भट्टाचार्य ने एक नंबर वार्ड का दौरा किया. जल्द कोलकाता से विशेषज्ञ इंजीनियरों को बुलाकर मरम्मत कराया जायेगा. उचित सहयोग का उन्होंने आश्वान भी दिया. इस दौरान श्री भट्टाचार्य के साथ वार्ड की पार्षद मालती राय, समाजसेवी कन्हैया पाठक, निगम के अधिकारी व इंजीनियर भी मौजूद थे.
डीएम का अधिकारियों को निर्देश
जलपाईगुड़ी जिले में भी तूफान से काफी नुकसान की खबर है. यहां घरों के अलावा फसलों को भी भारी क्षति हुई है. जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र के विवेकानंदपाड़ा स्थित एक स्कूल में टीन का छत उड़ गया है. वहीं, जिले के मैनागुड़ी, हल्दीबाड़ी जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में घरों के साथ-साथ फसलों को भी नुकसान हुआ है. जिलाधिकारी (डीएम) पृथा सरकार ने संबंधित जिला व प्रखंड अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर विस्तृत रिपोर्ट जल्द डीएम दफ्तर पहुंचाने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola