फुटपाथ पर अवैध कब्जा, राहगीर हो रहे परेशान

Updated:
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी: जाम की समस्या खत्म करने व राहगिरों की सुविधा के लिए शहर के मर्चेट रोड पर जलपाईगुड़ी नगरपालिका की ओर से बनाये जा रहे फुटपाथ धीरे धीरे व्यवसायियों का अवैध कब्जा हो रहा है. फुटपाथ पर कब्जा हो जाने के कारण जाम की समस्या जस की तस रह गयी है. जबकि नगरपालिका की ओर […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी: जाम की समस्या खत्म करने व राहगिरों की सुविधा के लिए शहर के मर्चेट रोड पर जलपाईगुड़ी नगरपालिका की ओर से बनाये जा रहे फुटपाथ धीरे धीरे व्यवसायियों का अवैध कब्जा हो रहा है. फुटपाथ पर कब्जा हो जाने के कारण जाम की समस्या जस की तस रह गयी है.

जबकि नगरपालिका की ओर से जानकारी दी गयी है कि सड़क को चौड़ा करने व फुटपाथ बनाने का काम 75 प्रतिशत पूरा हो गया है. पूरा कार्य संपन्न होते ही प्रशासन को साथ में लेकर व्यवसायी संगठनों से बातचीत की जायेगी और समस्या का समाधान किया जायेगा. मर्चेट रोड जलपाईगुड़ी शहर का व्यस्त इलाका है.

व्यस्त व जनबहुल इलाका होने के बावजूद इस सड़क की चौड़ाइ काफी कम है. यहां हमेशा ही जाम की समस्या बनी रहती थी. सड़क के दोनों किनारे स्थित फुटपाथ पर व्यवसायी अपने दुकान के सामान सजा कर रखते हैं, जिस कारण फुटपाथ रहने के बावजूद स्थानीय लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. लोग सड़क के बीच से चलने को मजबूर है. जिस कारण हमेशा ही छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती है. समस्या के समाधान के लिए जलपाईगुड़ी नगरपालिका व सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण ने फुटपाथ बनाने व जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक करोड़ 71 लाख रुपये जनवरी महीने में आवंटित किये गए थे.

बीते चार महीनों में मर्चेट रोड के तिनकोणिया मोड़ से मुक्ता भवन तक सड़क चौड़ा कर फुटपाथ बनाने का काम पूरा हो गया है. बाकी हिस्सों का काम जारी है. बनाये गये फुटपाथ व्यवसायियों के कब्जे में चला गया है. स्थानीय निवासी मनोज भौमिक ने बताया कि मर्चेट रोड के स्थायी व्यवसायी अपने दुकान के सामग्रियों को नवनिर्मित फुटपाथ पर सजा कर रख रहे हैं और फुटपाथ पर कब्जे की कोशिश कर रहे हैं. समाज व नदी बचाओ कमेटी के जिला संयोजक संजीव चटर्जी ने बताया कि शहरवासियों के हित में नगरपालिका ने सड़क को चौड़ा कर फुटपाथ बनाया था.

फुटपाथ आम लोगों के सुविधा के लिए इसे बनाया जा रहा है, लेकिन व्यवसायी अवैध तरीके से फुटपाथों पर अपना कब्जा करने लगे है. नगरपालिका के पांच नंबर वार्ड के निवर्तमान पार्षद संदीप महतो ने बताया कि जाम की समस्या के समाधान के लिए फुटपाथ का निर्माण किया जा रहा है. काम 75 प्रतिशत पूरा हो गया है. काम संपन्न होते ही व्यवसायी संगठन के साथ बातचीत कर आवश्यक कदम उठाया जायेगा. मर्चेट रोड व्यवसायी समिति के सचिव निताई राय ने बताया कि सड़क का काम अभी बाकी है. इसलिए संगठन की ओर से व्यवसायियों को कुछ नहीं कहा गया. काम संपन्न होते ही माइकिंग कर सभी व्यवसायियों को फुटपाथ छोड़ने का निर्देश दिया जायेगा. इसके बाद भी व्यवसायी फुटपाथ दखल कर व्यवसाय करते पाये गये तो सख्त कदम उठाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola