गोरखालैंड के लिए एकजुट होने का आह्वान, क्रामाकपा ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन

दार्जिलिंग: अलग राज्य गोरखालैंड प्राप्ति के लिए क्रांतिकारी मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (क्रामाकपा) भावी रणनीतियों की घोषणा करने के लिए जनसभा आयोजित करने जा रही है. यह जानकारी पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता गोविंद छेत्री ने दी. वह यहां एक संवादाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में आज पार्टी कार्यालय में एक […]

विज्ञापन

दार्जिलिंग: अलग राज्य गोरखालैंड प्राप्ति के लिए क्रांतिकारी मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (क्रामाकपा) भावी रणनीतियों की घोषणा करने के लिए जनसभा आयोजित करने जा रही है. यह जानकारी पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता गोविंद छेत्री ने दी. वह यहां एक संवादाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में आज पार्टी कार्यालय में एक बैठक हुई.

यह बैठक पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व संसद आरबी राई की अध्यक्षता में संपन्न हुई. उन्होंने कहा कि गोरखालैंड पाने के लिए पार्टी ने कुछ रणनीतियां बनायी है, जिसका खुलासा जनसभा के दौरान किया जायेगा. जनसभा का आयोजन दार्जिलिंग के चौक बाजार में किया जायेगा. हालांकि जनसभा कब होगी, इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया.

उन्होंने आगे कहा कि दार्जिलिंग के लगभग सभी राजनीतिक पार्टी गोरखालैंड के पक्ष में है. गोरखालैंड प्राप्ति के लिए संयुक्त मंच तैयार होना आवश्यक है. भूकंप से पहाड़ में हुए नुकसान का जिक्र करते हुए श्री छेत्री ने बताया कि दार्जिलिंग के सदर अस्पताल के दीवारों में दरारें आ गयी है. जिला प्रशासन व अस्पताल प्रबंधन से जल्द अस्पताल के मरम्मत का अनुरोध किया गया है. साथ ही मरीजों को अस्पताल के पुराने भवन में स्थानांतरित करने का अनुरोध भी किया गया है. जीटीए के बारे में उन्होंने कहा कि जीटीए भ्रष्टचार का एडमिनिस्ट्रेशन बन गया है. राज्य सरकार को जीटीए को लेकर जांच-पड़ताल करवानी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola