15 को नामांकन दाखिल करेंगे अशोक भट्टाचार्य

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम में नये बोर्ड के गठन हेतु चुनावी अधिसूचना जारी होने के साथ ही वाम मोरचा शिविर में गहमागहमी बढ़ गई है. हर दिन ही वाम मोरचा के नेताओं तथा नवनिर्वाचित पार्षदों के बैठकों का दौर जारी है. इसके साथ ही चुनाव परिणाम आने के बाद मात्र 17 सीटें जीतने के बाद […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम में नये बोर्ड के गठन हेतु चुनावी अधिसूचना जारी होने के साथ ही वाम मोरचा शिविर में गहमागहमी बढ़ गई है. हर दिन ही वाम मोरचा के नेताओं तथा नवनिर्वाचित पार्षदों के बैठकों का दौर जारी है. इसके साथ ही चुनाव परिणाम आने के बाद मात्र 17 सीटें जीतने के बाद भी जिस तरह से तृणमूल कांग्रेस ने बोर्ड बनाने की कोशिश की थी उसी तरह से इस पार्टी ने फिलहाल चुप्पी साध ली है.

हालांकि पार्षदों की पहली बैठक के लिए तृणमूल कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद कृष्ण पाल को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. वाम मोरचा ने श्री पाल के नाम का विरोध किया है. उसके बाद भी तृणमूल कांग्रेस शिविर में पूरी तरह से खामोशी है. इस बीच, वाम मोरचा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मेयर तथा चेयरमैन पद के चुनाव हेतु अशोक भट्टाचार्य तथा दिलीप सिंह 15 तारीख को अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

इन लोगों ने कल मंगलवार को सिलीगुड़ी नगर निगम से दो नामांकन पत्र मंगवाये हैं. वाम मोरचा के मेयर पद के उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य ने कहा है कि 15 तारीख को वह तथा दिलीप सिंह अपना नामांकन दाखिल करेंगे. 47 सदस्यीय नगर निगम में वाम मोरचा ने 23 सीटें जीती है और वार्ड नंबर 15 के निर्दलीय पार्षद अरविंद घोष उर्फ अमू दा के समर्थन से बोर्ड बनाने की तैयारी कर ली है.

पिछले दिनों वाम मोरचा की बैठक में सर्वसम्मति से 42 नंबर वार्ड के माकपा पार्षद दिलीप सिंह को चेयरमैन पद का उम्मीदवार घोषित किया गया. अशोक भट्टाचार्य को वाम मोरचा ने पहले से ही मेयर पद का उम्मीदवार घोषित कर रखा है. संख्याबल के हिसाब से इन दोनों का चुना जाना तय है. अब देखना यह है कि तृणमूल कांग्रेस भी दोनों पदों के लिए अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारती है या नहीं. अगर तृणमूल की ओर से भी परचा दाखिल किया जाता है, तो मेयर तथा चेयरमैन पद के लिए चुनाव होना तय है. तृणमूल कांग्रेस के कोई भी नेता इस संबंध में कुछ भी नहीं कहना चाह रहे हैं. पार्टी के जिला अध्यक्ष तथा उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव भी यहां नहीं हैं. अब सबकी नजर 18 तारीख पर लगी है. 18 तारीख को जहां नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण कराया जायेगा, वहीं मेयर तथा चेयरमैन पद के लिए चुनाव भी संपन्न होगा. यहां उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न सिलीगुड़ी नगर निगम के चुनाव में 47 सीटों में से वाम मोरचा ने 23 सीटें जीती है, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने 17, कांग्रेस ने 4 तथा भाजपा ने दो सीटें जीती हैं. एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola