बाहर जाकर उत्पीड़ित हो रहे पश्चिम बंगाल के श्रमिक : जाकिर होसेन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

श्रमिक राज्य मंत्री ने किया तीन दिवसीय श्रमिक मेले का आगाज मालदा : मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों से काफी संख्या में दक्ष कामगार दूसरे राज्यों में जाकर भवन आदि का निर्माण कर रहे हैं. लेकिन कई राज्यों में उनका उत्पीड़न हो रहा है जिससे वे वहां रह नहीं पा रहे हैं. जो श्रमिक काम के […]
विज्ञापन
श्रमिक राज्य मंत्री ने किया तीन दिवसीय श्रमिक मेले का आगाज
मालदा : मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों से काफी संख्या में दक्ष कामगार दूसरे राज्यों में जाकर भवन आदि का निर्माण कर रहे हैं. लेकिन कई राज्यों में उनका उत्पीड़न हो रहा है जिससे वे वहां रह नहीं पा रहे हैं. जो श्रमिक काम के लिये दूसरे राज्य में जाना चाहते हैं उनके लिये राज्य सरकार 50 हजार रुपये की एकमुश्त राशि दे रही है. गुरुवार को मालदा में तीन दिवसीय श्रमिक मेले का शुभारंभ करने के बाद अपने उद्घाटन भाषण में श्रम राज्य मंत्री जाकिर होसेन ने उक्त मंतव्य किया है.
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नहीं चाहतीं हैं कि इस राज्य से श्रमिकों को बाहर जाना पड़े. कार्यक्रम में मंत्री के अलावा मंचासीन रहे इंगलिशबाजार से विधायक और नगरपालिका चेयरमैन नीहार घोष, वाइस चेयरमैन दुलाल सरकार, विधायक दिपाली विश्वास व अन्य. उल्लेखनीय है कि यह मेला मालदा के पल्लीश्री क्लब के मैदान में तीन दिनों तक चलेगा.
श्रमिकों के लिये शुरु की गयी योजनाओं के बारे में मंत्री ने बताया कि श्रमिकों को मात्र 25 रुपये देकर बीमा कराना पड़ता है जिसमें राज्य सरकार 30 रुपये योगदान करती है. इस बीमे से श्रमिक को अपनी संतान की पढ़ाई के लिये चार हजार रुपये मिलेंगे. संतान 11वीं कक्षा में पहुंचने पर चाहे वह डॉक्टरी या इंजीनियरिंग पढ़ने चाहे तो उसे 30 हजार रुपये मिलेंगे.
किसी मरीज का ऑपरेशन कराना हो तो उसके लिये 60 हजार रुपये मिलेंगे. दुर्घटना में कोई श्रमिक मरता है तो उसके परिवार को दो लाख रुपये और अवकाश ले तो एकमुश्त ढाई लाख रुपये और पेंशन भी मिलेंगे. उनकी बेटी अगर स्नातक पास कर जाती है तो उसे 20 हजार रुपये मिलेंगे. आज मंच से कई श्रमिकों को सरकारी सुविधाएं प्रदान की गयीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










