बर्फबारी की चपेट में आकर अलीपुरदुआर निवासी बीएसएफ जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के नौगांव में पेट्रोलिंग के दौरान हुई घटना अलीपुरदुआर : जम्मू-कश्मीर के नौगांव इलाके में बर्फबारी की चपेट में आकर पेट्रोलिंग कर रहे बीएसएफ की 77वीं बटालियन के चार जवान शहीद हो गये. जिसमें अलीपुरदुआर जिले का भी एक जवान शामिल है. मृतक जवान का नाम गंगा बारा है. वह अलीपुरदुआर के मदारीहाट के […]
जम्मू-कश्मीर के नौगांव में पेट्रोलिंग के दौरान हुई घटना
अलीपुरदुआर : जम्मू-कश्मीर के नौगांव इलाके में बर्फबारी की चपेट में आकर पेट्रोलिंग कर रहे बीएसएफ की 77वीं बटालियन के चार जवान शहीद हो गये. जिसमें अलीपुरदुआर जिले का भी एक जवान शामिल है. मृतक जवान का नाम गंगा बारा है. वह अलीपुरदुआर के मदारीहाट के बंद मुजनई चाय बागान के पांच नंबर लाइन के निवासी थे.
गंगा बारा 2011 में बीएसएफ में कॉन्स्टेबल पद पर नियुक्त हुए थे. घर में उनके माता-पिता, पत्नी व भाई हैं. गंगा 2019 में आखिरी बार दीपावली से पहले छुट्टी में घर आये थे. मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे उनकी मौत की खबर परिजनों को मिली. उनकी मौत से परिवार समेत पूरे मुजनई चाय बागान में मातम छा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




