दिनहाटा में अवैध गांजा की खेती के खिलाफ अभियान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Dec 2019 7:04 AM (IST)
विज्ञापन

दिनहाटा : पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त पहल पर दिनहाटा 2 ब्लॉक के कई गांवों में शनिवार को भारी संख्या में गांजा के पेड़ को नष्ट किया गया.हालांकि घटना में किसी की गिरफ्तारी संभव नहीं हो पायी है. अवैध गांजा की खेती बंद करने के लिए यह अभियान लगातार चल रहा है. जानकारी मिली […]
विज्ञापन
दिनहाटा : पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त पहल पर दिनहाटा 2 ब्लॉक के कई गांवों में शनिवार को भारी संख्या में गांजा के पेड़ को नष्ट किया गया.हालांकि घटना में किसी की गिरफ्तारी संभव नहीं हो पायी है. अवैध गांजा की खेती बंद करने के लिए यह अभियान लगातार चल रहा है. जानकारी मिली है कि दिनहाटा दो ब्लॉक के कई इलाकों के लगभग 40 बीघा जमीन पर गांजे की खेती पुलिस ने नष्ट किया है.
साहेबगंज थाना ओसी हेमंत शर्मा, नयारहाट थानाधिकारी अभिषेक लामा सहित अन्यों ने अभियान की अगुवायी की. ब्लॉक के शेवड़ागुड़ी, बोम शेवड़ागुड़ी, पोआतुरकुठी, खाटामारी आदि इलाकों में गांजा के पौधे नष्ट किये गये. ओसी हेमंत शर्मा ने बताया कि नष्ट किये गये गांजा का मूल्य लाखों में है. अभियान जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




