एटीएम लूट कांड का मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2019 2:35 AM
दिल्ली से कई गाड़ी चोरी कर नेपाल व सिक्किम में बेचा जलपाईगुड़ी अदालत ने 10 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा जलपाईगुड़ी : जेल में बंद दो कैदियों से पूछताछ कर जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने एटीएम लूट कांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार को बिहार के मधेपुरा इलाके से पुलिस ने […]
दिल्ली से कई गाड़ी चोरी कर नेपाल व सिक्किम में बेचा
जलपाईगुड़ी अदालत ने 10 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा
जलपाईगुड़ी : जेल में बंद दो कैदियों से पूछताछ कर जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने एटीएम लूट कांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार को बिहार के मधेपुरा इलाके से पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोज कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लायी. पुलिस सूत्रों से पता चला है कि आरोपी दिल्ली-हरियाणा आदि इलाकों में डकैती व गाड़ी चोरी के कई मामलों में वांछित है.
पुलिस ने उसके पास से 60 हजार रुपए बरामद किये हैं. घटना में और दो-तीन लोगों के शामिल होने का पुलिस को अनुमान है. जलपाईगुड़ी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है. घटना से जुड़े अन्य लोगों को खोजा जा रहा है.
उल्लेखनीय है कि रविवार रात जलपाईगुड़ी के बेगुनटाली मोड़ इलाके में एसबीआई के एटीएम को गैस कटर से काटकर बदमाशों ने 15 लाख रुपए उड़ा लिये थे. कोतवाली थाना पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए मंगलवार को बिहार के मधेपुरा जिले से मनोज कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है. उसे वहां के अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मंगलवार देर रात जलपाईगुड़ी लाया गया.
देर रात तक पुलिस अधीक्षक अभिषेक मोदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वाई श्रीकांत सहित पुलिस अधिकारियों ने लंबी पूछताछ की. जिसमें पता चला है कि विभिन्न राज्यों में एटीएम लूट सहित अंतर्राज्यीय गाड़ी चोरी गिरोह का सरगना है मनोज पासवान. उसने दिल्ली सहित अन्य राज्यों से 50 से भी ज्यादा लग्जरी गाड़ियों की चोरी कर उन्हें नेपाल, सिक्किम व अन्य राज्यों में बेच चुका है.
उससे पूछताछ में विभिन्न राज्यों के कई अपराधियों के नाम सामने आये हैं. पुलिस ने इसके अनुसार आरोपियों की तलाशी शुरू कर दी है. बुधवार को आरोपी को निर्धारित धारा में मामला दर्ज कर जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी को अदालत ने 10 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा है. उन्होंने बताया कि उम्मीद है उससे पूछताछ में और कई महत्वपूर्ण खुलासा होने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










