आर्मी पब्लिक स्कूल के शिक्षक को मिला अर्थशास्त्र पुरस्कार
Updated at : 08 Dec 2019 2:01 AM (IST)
विज्ञापन

उर्मिला मातोंडकर के हाथों अहमदाबाद में हुए पुरस्कृत बिन्नागुड़ी. : जलपाईगुड़ी जिला अंतर्गत बिन्नागुड़ी अंचल के सैन्य छावनी स्थित बिन्नागुड़ी आर्मी पब्लिक स्कूल के अर्थशास्त्र के वरिष्ठ स्नातकोत्तर शिक्षक डॉ. कौशिक नियोगी को वर्ष 2019 का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय अर्थशास्त्र शिक्षक का पुरस्कार दिया गया है. इस श्रेणी के तहत 83 नामांकन में से डॉ. कौशिक […]
विज्ञापन
उर्मिला मातोंडकर के हाथों अहमदाबाद में हुए पुरस्कृत
बिन्नागुड़ी. : जलपाईगुड़ी जिला अंतर्गत बिन्नागुड़ी अंचल के सैन्य छावनी स्थित बिन्नागुड़ी आर्मी पब्लिक स्कूल के अर्थशास्त्र के वरिष्ठ स्नातकोत्तर शिक्षक डॉ. कौशिक नियोगी को वर्ष 2019 का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय अर्थशास्त्र शिक्षक का पुरस्कार दिया गया है. इस श्रेणी के तहत 83 नामांकन में से डॉ. कौशिक को जूरी सदस्यों द्वारा चुना गया है.
एजुकेशन आइकॉन अवार्ड समारोह 1 दिसंबर 2019 को मोंट्रेक्रिस्टो बैंक्वेट हॉल, अहमदाबाद में आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम का आयोजन ओम एडुकन प्राइवेट की ओर से किया गया था. पद्मश्री विष्णु पांड्या और भारतीय बॉलीवुड फिल्म उद्योग के अभिनेत्री और राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित पद्मश्री उर्मिला मातोंडकर इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. डॉ. कौशिक ने उर्मिला मातोंडकर से पुरस्कार प्राप्त किया.
डॉ. कौशिक नियोगी ने कहा कि यह पुरस्कार केंद्रीय विद्यालय (सेवानिवृत्त) तथा सभी वरिष्ठ शिक्षक और उनके सभी प्रिय छात्र-छात्राओं की वजह से मुझे मिला है. उन्होंने कहा कि पुरस्कार मिलने के बाद हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है. अपने शिक्षक जीवन में एक शिक्षक के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान सभी छात्रों को योग्य शिक्षा देने लिए मेरा प्रयास सदैव जारी रहेगा.
उन्हें पुरस्कृत किए जाने पर विशिष्ट समाजसेवी डॉ. पार्थ प्रतीम एवं डुआर्स जर्नलिस्ट क्लब के सभापति वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार प्रधान एवं जर्नलिस्ट क्लब के उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार रमन कुमार झा एवं कई विशिष्ट लोगों ने शुभकामनाएं दी है. डॉ. पार्थ प्रतिम ने कहा कि एक शिक्षक को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना पूरे द्वार के लिए सम्मान की बात है. वहीं राजेश कुमार प्रधान एवं आरके झा ने कहा कि एक शिक्षक के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना बहुत ही सौभाग्य की बात है. यह सम्मान के साथ पूरे उत्तर बंगाल के शिक्षकों के लिए गर्व की बात है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




