कुल्टी में ट्रक ने तीन को कुचला, दो की मौत

Updated at : 07 Dec 2019 2:09 AM (IST)
विज्ञापन
कुल्टी में ट्रक ने तीन को कुचला, दो की मौत

रूपनारायणपुर : आसनसोल-चित्तरंजन मुख्य मार्ग पर देंदुआ में दादू भाई होटल के पास शुक्रवार रात नौ बजे अनियंत्रित ट्रक ने तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. घटनास्थल पर दो लागों की मौत हो गयी. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी हालत भी चिंताजनक बनी हुई है. सूत्रों के अनुसार […]

विज्ञापन

रूपनारायणपुर : आसनसोल-चित्तरंजन मुख्य मार्ग पर देंदुआ में दादू भाई होटल के पास शुक्रवार रात नौ बजे अनियंत्रित ट्रक ने तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. घटनास्थल पर दो लागों की मौत हो गयी. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी हालत भी चिंताजनक बनी हुई है. सूत्रों के अनुसार कुल्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिठानी से एक बारात देंदुआ में आई थी. यहां स्थित एक मैरेज हॉल में शादी का कार्यक्रम चल रहा था. बाराती लेकर आयी तीन गाड़ी के चालक सड़क किनारे बात कर रहे थे.

इसी दौरान देंदुआ से आसनसोल की ओर जा रही अनियंत्रित एक ट्रक ने तीनों को अपनी चपेट में लिया. जिसमें दो लोग घटना स्थल पर ही मारे गए. तीसरे को जिला अस्पताल में दाखिल कराया है. अनियंत्रित ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को जब्त किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola