ePaper

सांसद ने स्कूलों में नेपाली भाषा को शामिल करने की रखी मांग

Updated at : 06 Dec 2019 1:55 AM (IST)
विज्ञापन
सांसद ने स्कूलों में नेपाली भाषा को शामिल करने की रखी मांग

कर्सियांग : राज्यसभा के विशेष सत्र के दौरान अध्यक्ष के माध्यम से मानव संसाधन विकास मंत्रालय के विभागीय मंत्री का ध्यान आकर्षण कराते हुए राज्यसभा सांसद शांता छेत्री ने नेशनल इंस्टीट्यूट आफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) के सिनियर सेकेण्डरी स्तर में नेपाली भाषा को एक विषय के रूप में शामिल करने की मांग रखी.उन्होंने बताया कि […]

विज्ञापन

कर्सियांग : राज्यसभा के विशेष सत्र के दौरान अध्यक्ष के माध्यम से मानव संसाधन विकास मंत्रालय के विभागीय मंत्री का ध्यान आकर्षण कराते हुए राज्यसभा सांसद शांता छेत्री ने नेशनल इंस्टीट्यूट आफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) के सिनियर सेकेण्डरी स्तर में नेपाली भाषा को एक विषय के रूप में शामिल करने की मांग रखी.उन्होंने बताया कि 20 अगस्त,1992 को नेपाली भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया.

भारत के विविध इलाकों में रहनेवाले लाखों गोरखा 20 अगस्त के दिन नेपाली भाषा मान्यता दिवस के रूप में मनाते हैं. भारत के विविध इलाकों में रहनेवाले लाखों गोरखा एनआईओएस के सिनियर सेकेण्डरी स्तर की शिक्षा में नेपाली विषय से वंचित हो रहे हैं.

इसके कारण एनआईओएस की उच्च शिक्षा में नेपाली भाषा को द्वितीय विषय को लेकर शिक्षा लेनेवाले इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं.उन्होंने कहा कि नेपाली भाषा को एनआईओएस में द्वितीय भाषा के रूप में शामिल नहीं किया गया है. फलस्वरूप द्वितीय भाषा के रूप में नेपाली विषय को लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित होना पड़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola