कालिम्पोंग : अधेड़ महिला की हत्या

Updated at : 01 Dec 2019 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
कालिम्पोंग : अधेड़ महिला की हत्या

कालिम्पोंग : कालिम्पोंग जिले के खंड स्थित साक्योंग जीटी अंतर्गत 20 माइल में शनिवार को एक अधेड़ महिला की हत्या कर दी गयी. महिला का नाम चंद्र गुरुंग (53) है. महिला के सिर पर गहरे जख्म के निशान पाये गये हैं. जिससे आशंका लगायी जा रही है कि हत्या धारदार हथियार से की गयी है. […]

विज्ञापन

कालिम्पोंग : कालिम्पोंग जिले के खंड स्थित साक्योंग जीटी अंतर्गत 20 माइल में शनिवार को एक अधेड़ महिला की हत्या कर दी गयी. महिला का नाम चंद्र गुरुंग (53) है. महिला के सिर पर गहरे जख्म के निशान पाये गये हैं. जिससे आशंका लगायी जा रही है कि हत्या धारदार हथियार से की गयी है.

जानकारी के अनुसार शनिवार की तड़के मृतका के 90 वर्षीय पिता ने घर के दरवाजे के पास बेटी को गिरी हुई पाया. तब उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय लोगों व पुलिस को दी.
इसके बाद एएसपी समेत थाना प्रभारी अरविंद भट्टाचार्य, अलगड़ा पुलिस चौकी प्रभारी टीटी भूटिया, पेडोंग पुलिस प्रभारी लक्ष्मण पोखरैल समेत अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की.
पुलिस का कहना है कि महिला के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है. सिर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं. घर के दरवाजे पर पड़े शव को देर शाम जलपाईगुड़ी से पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ने जांच शुरू की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola