17 लाख रुपये के साथ दो नागरिक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कुमारग्राम : असम-बंगाल सीमा पर गुप्त सूत्रों से मिली खबर के आधार पर छापा मारकर पुलिस ने 17 लाख रुपए के साथ दो असम के नागरिकों को गिरफ्तार किया है. कुमारग्राम थाना के बारोबिशा आउटपोस्ट पुलिस ने असम सीमा के पाकरीगुड़ी नाका चेकिंग प्वाइंट पर उनलोगों को पकड़ा. जानकारी मिली है कि आरोपी के नाम […]

विज्ञापन

कुमारग्राम : असम-बंगाल सीमा पर गुप्त सूत्रों से मिली खबर के आधार पर छापा मारकर पुलिस ने 17 लाख रुपए के साथ दो असम के नागरिकों को गिरफ्तार किया है. कुमारग्राम थाना के बारोबिशा आउटपोस्ट पुलिस ने असम सीमा के पाकरीगुड़ी नाका चेकिंग प्वाइंट पर उनलोगों को पकड़ा. जानकारी मिली है कि आरोपी के नाम स्वपन सरकार (56) व जइजुल इस्लाम (40) है.

विज्ञापन

जहदुल इस्लाम गाड़ी चालक है. शनिवार शाम बारोबीशा पुलिस आउटपोस्ट ओसी लाकपा लामा ने पुलिस बल के साथ अभियान चलाया. पाकरीगुड़ी नाका चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस ने एक महिंद्रा गाड़ी को पकड़ा. गाड़ी में तलाशी के दौरान नगद 17 लाख रुपये बरामद हुए. जिसका गाड़ी पर सवार लोगों ने कागजात नहीं दिखा पाया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर रुपये जब्त कर लिये हैं.

रविवार को दोनों को अदालत में पेश किया जायेगा. मामले पर अलीपुरद्वार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्याण सिन्हा राय ने बताया कि इलाके में सीसीटीवी कैमरे से 24 घंटा निगरानी की व्यवस्था है. पाकरीगुड़ी में 17 लाख रुपए सहित असम के 2 निवासियों को गिरफ्तार किया गया है. अभियान लगातार चलेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola