मखाना व्यवसायी से दो लाख रुपये की छिनताई
Updated at : 22 Sep 2019 2:50 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा : बैंक से दो लाख रुपए निकालकर व्यवसाय के काम पर जाते समय मखाना व्यवसायी छिनतईबाजों के चुंगल में फंस गया. बीच सड़क पर हथियार के बल पर व्यवसायी से रुपए भरा बैग छीनकर दो छिनताईबाज बाइक से भाग निकले. शनिवार सुबह यह घटना हरिश्चंद्रपुर थाना कुमेदपुर इलाके में हुई है. आरोप के आधार […]
विज्ञापन
मालदा : बैंक से दो लाख रुपए निकालकर व्यवसाय के काम पर जाते समय मखाना व्यवसायी छिनतईबाजों के चुंगल में फंस गया. बीच सड़क पर हथियार के बल पर व्यवसायी से रुपए भरा बैग छीनकर दो छिनताईबाज बाइक से भाग निकले. शनिवार सुबह यह घटना हरिश्चंद्रपुर थाना कुमेदपुर इलाके में हुई है. आरोप के आधार पर सीसीटीवी फुटेज देखकर संबंधित थाना पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है.
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि मखाना व्यवसायी का नाम राकिबुल इस्लाम (43) है. वह हरिश्चंद्रपुर थाना के कुमेदपुर इलाके का निवासी है. शनिवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बारोदुआरी शाखा से दो लाख रुपए निकालकर रकीबुल इस्लाम टोटो में सवार होकर हरिश्चंद्रपुर पेट्रोल पंप इलाके के एक गोदाम पहुंचा. वहां टोटो से उतरकर किराया देते समय पीछे से एक बाइक में दो बदमाश आकर हथियार के बल पर उससे बैग छीन लिए. घटना के बारे में हरिश्चंद्रपुर थाने में शिकायत दर्ज करवायी गयी है.
रकीबुल का आरोप है कि अचानक दो बाइक सवारों ने छुरा दिखाकर उसके पास से रुपए का बैग छीन लिया. कुछ समझने से पहले ही छिनतईबाज भाग निकले. इसके बाद चिल्लाने पर आसपास के लोग जुटे लेकिन तबतक वे दूर जा चुके थे. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर व आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. इसके जरिए बदमाशों को खोजा जा
रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




