कैंसर पीड़ितों के लिए जन्मदिन पर युवती ने किया केशदान

कालियागंज : अपने जन्मदिन पर 23 वर्षीय स्नेहा राय ने कैंसर पीड़ितों के लिए अपने केश दान कर दिये. स्नेहा कालियागंज के महेंद्रगंज की निवासी है. स्नातकोत्तर के बाद वह नौकरी के लिए कोचिंग ले रही है. कुछ दिनों पहले उसे सोशल मीडिया में कैंसर पीड़ितों के लिए ‘हेयर डोनेट’ करने के बारे में पता […]
कालियागंज : अपने जन्मदिन पर 23 वर्षीय स्नेहा राय ने कैंसर पीड़ितों के लिए अपने केश दान कर दिये. स्नेहा कालियागंज के महेंद्रगंज की निवासी है. स्नातकोत्तर के बाद वह नौकरी के लिए कोचिंग ले रही है. कुछ दिनों पहले उसे सोशल मीडिया में कैंसर पीड़ितों के लिए ‘हेयर डोनेट’ करने के बारे में पता चला था.
केमोथेरेपी के बाद बाल झड़ जाने के कारण कैंसर मरीज मानसिक तौर पर टूट जाते हैं. स्नेहा ने कहा कि उसे पता चला कि उस स्थिति में कई मरीज अवसाद में चले जाते हैं. उसी समय उसने कैंसर मरीजों के लिए अपने केश दान करने का फैसला लिया. उसने अपना फैसला अपनी दीदी संगीता गुहा को बताया. इसके बाद दीदी के सहयोग से 24 जुलाई अपने जन्मदिन पर उसने अपने केश काटे व सोमवार को चेन्नई के लक्ष्मीपुरम स्थित हेयर क्राउन नामक स्वयंसेवी संगठन को भेजा. वह संगठन इसका कैंसर पीड़ितों के लिए इस्तेमाल करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




