सिलीगुड़ी : डेढ़ महीने पहले भागे प्रेमी युगल के शव मिले
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : करीब डेढ़ महीने पहले घर से भागे प्रेमी युगल का शव कैनाल से बरामद होने की घटना से सिलीगुड़ी के मिलनपल्ली इलाके में मातम पसर गया है. रविवार की सुबह यह घटना सिलीगुड़ी से सटे फूलबाड़ी कैनाल में घटी है. जानकारी मिलते ही न्यू जलपाईगुड़ी थाने के मिलनपल्ली आउटपोस्ट की पुलिस मौके पर […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : करीब डेढ़ महीने पहले घर से भागे प्रेमी युगल का शव कैनाल से बरामद होने की घटना से सिलीगुड़ी के मिलनपल्ली इलाके में मातम पसर गया है. रविवार की सुबह यह घटना सिलीगुड़ी से सटे फूलबाड़ी कैनाल में घटी है. जानकारी मिलते ही न्यू जलपाईगुड़ी थाने के मिलनपल्ली आउटपोस्ट की पुलिस मौके पर पहुंची.
स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने कैनाल में उतरा रहे प्रेमी युगल के शव बरामद किये. पुलिस ने मृतकों की पहचान तपन हलदार व प्रिया कीर्तनिया के रूप में की है. जानकारी के मुताबिक, दोनों शव एक दूसरे से ऐसे बंधे थे जैसे एक-दूसरे से गले लगे हों. दोनों मिलनपल्ली इलाके के ही निवासी थे.
खबर फैलते ही दोनों के परिवार घटनास्थल पर पहुंचे और शवों की शिनाख्त की.पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है. परिवारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ महीना पहले दोनों घर से भाग गये थे. इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला.
काफी ढूंढ़ने के बाद भी कुछ मालूम नहीं पड़ने पर दोनों परिवारों ने मिलनपल्ली आउटपोस्ट में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी. मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या का, इस मामले में पुलिस ने फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










