बारिश का पानी निकालने के लिए तोड़ी गयीं दुकानें

Published at :04 Jul 2014 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश का पानी निकालने के लिए तोड़ी गयीं दुकानें

मालदा में हाइड्रेनों की सफाई शुरू मालदा : बारिश का जमा पानी निकालने के लिए इंग्लिशबाजार नगरपालिका ने शहर में हाइड्रेन की सफाई शुरू की. साथ ही अवैध रूप से हाइड्रेन पर अतिक्रमण के खिलाफ भी नगरपालिका ने अभियान शुरू किया. आज रथबाड़ी इलाके में 34 नंबर राजमार्ग के किनारे अवैध रूप से निर्माण किये […]

विज्ञापन

मालदा में हाइड्रेनों की सफाई शुरू

मालदा : बारिश का जमा पानी निकालने के लिए इंग्लिशबाजार नगरपालिका ने शहर में हाइड्रेन की सफाई शुरू की. साथ ही अवैध रूप से हाइड्रेन पर अतिक्रमण के खिलाफ भी नगरपालिका ने अभियान शुरू किया. आज रथबाड़ी इलाके में 34 नंबर राजमार्ग के किनारे अवैध रूप से निर्माण किये गये दुकानों को नगरपालिका कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन से तोड़ दिया. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थे.

आज सुबह साढ़े आठ बजे इंग्लिशबाजार के तृणमूल पार्षद आशीष कुंडू के नेतृत्व में नगरपालिका कर्मचारियों ने अवैध दुकानों को तोड़ने का काम शुरू किया. नगरपालिका कर्मचारियों ने बताया कि बुधवार को ही सभी को दुकान समेत हट जाने के लिए जानकारी दे दी गयी थी. कई लोग हट भी गये. दूसरी ओर अचानक दुकानों को तोड़े जाने पर शहर के नेताजी पाइकारी बाजार के व्यवसायियों का गुस्सा फूट पड़ा. उनका कहना है कि वे 20-25 सालों से यहां व्यवसाय करते आ रहे हैं.

बिना किसी नोटिस के आज उनका दुकान तोड़ दिया गया. इस घटना के खिलाफ सैंकड़ों फूटपाथ व्यवसायियों ने आज रथबाड़ी इलाके में पथावरोध कर विरोध प्रदर्शन किया. बाद में पुलिस व रैफ की मदद से अवरोध हटाया गया. जिला शासक शरद द्विवेदी ने बताया कि शहर में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगरपालिका को निर्देश दिया गया है. कुछ व्यवसायियों के लिए सभी लोग समस्या में पड़े, ऐसा नहीं हो सकता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola