सभी स्कूलों को लगानी होगी परिसर में शिकायत पेटी, होगी जांच

Published at :04 Jul 2014 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
सभी स्कूलों को लगानी होगी परिसर में शिकायत पेटी, होगी जांच

आसनसोल : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) से संबद्ध सभी स्कूलों को अपने कैंपस में एक शिकायत का बक्सा लगाना होगा. इसका उपयोग स्कूल के स्टूडेंट्स करेंगे. अगर किसी स्टूडेंट्स को अपनी शिकायत करनी होगी तो वह एक पर्ची पर लिख कर इस बॉक्स में डाल देंगा. इसमें जो भी नाम और पता होगा, […]

विज्ञापन

आसनसोल : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) से संबद्ध सभी स्कूलों को अपने कैंपस में एक शिकायत का बक्सा लगाना होगा. इसका उपयोग स्कूल के स्टूडेंट्स करेंगे. अगर किसी स्टूडेंट्स को अपनी शिकायत करनी होगी तो वह एक पर्ची पर लिख कर इस बॉक्स में डाल देंगा. इसमें जो भी नाम और पता होगा, इसे गुप्त रखा जायेगा.

यह निर्देश सीबीएसइ की ओर से तमाम स्कूलों को दिया गया है. सीबीएसइ के अनुसार जिन स्कूल में यह शिकायत का बक्सा नहीं होगा, वहां के छात्र सीधे बाल सरंक्षण अधिकार आयोग के पास जा सकते हैं. बाल संरक्षण अधिकार आयोग के कहने के अनुसार उस स्कूल पर बोर्ड की ओर से कार्रवाई की जायेगी.

फोन नंबर वाला हो बॉक्स

हर स्कूल प्रबंधन को अपने कैंपस में बाल संरक्षण अधिकार आयोग का पता और फोन नंबर कंप्लेंट बॉक्स में लगाने होंगे. ये बॉक्स स्कूल मैनेजमेंट में से कोई खोलेगा और इसकी मंथली रिपोर्ट तैयार की जायेगी. इस मंथली र्पिोट को बाल संरक्षण अधिकार आयोग के पास भेजा जायेगा. यह अगर किसी बच्चे या अभिभावक को लगे कि उसे सही से पढ़ाया नहीं जा रहा है तो वह इसकी शिकायत बाल संरक्षण अधिकार आयोग के पास कर सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola