भाजपा के लिए ईंधन जुटा रही है कांग्रेस : शुभेंदु अधिकारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जिस कलमबागान चांचल में राहुल गांधी ने जनसभा की थी वहीं, हेलीकाप्टर से उतरे परिवहन मंत्री भी मालदा : दिन में कांग्रेस और रात के अंधेरे में भाजपा. यही है कांग्रेस की चाल. कुछ इसी तरह की भाषा शैली में राज्य के परिवहन मंत्री और मालदा के तृणमूल पर्यवेक्षक शुभेंदु अधिकारी ने कांग्रेस और राहुल […]
विज्ञापन
जिस कलमबागान चांचल में राहुल गांधी ने जनसभा की थी वहीं, हेलीकाप्टर से उतरे परिवहन मंत्री भी
मालदा : दिन में कांग्रेस और रात के अंधेरे में भाजपा. यही है कांग्रेस की चाल. कुछ इसी तरह की भाषा शैली में राज्य के परिवहन मंत्री और मालदा के तृणमूल पर्यवेक्षक शुभेंदु अधिकारी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा. सोमवार को शुभेंदु ने चांचल के ठीक उसी कलमबागान में हेलीकाप्टर से उतरकर विशाल जनसभा को संबोधित किया.
उन्होंने आरोप लगाया कि मालदा जिले में कांग्रेस भाजपा को ईंधन दे रही है. यह एक खतरनाम खेल है जो कांग्रेस खेल रही है. उल्लेखनीय है कि बीते 23 मार्च को इसी कलमबागान की जनसभा में राहुल गांधी ने तृणमूल सरकार को भी निशाने पर लिया था. उसी के जवाब में शुभेंदु अधिकारी ने सवाल किया कि कांग्रेस ने क्यों हबीबपुर में सभा नहीं कर चांचल में सभा की?
उल्लेखनीय है कि इसी क्षेत्र में पिछले पंचायत चुनाव में भाजपा को उल्लेखनीय सफलता मिली थी. उसने कई ग्राम पंचायतों, पंचायत समिति और जिला परिषद की एकाध सीटें जीती हैं. आज सभामंच पर शुभेंदु अधिकारी के साथ मौजूद रहे जिलाध्यक्ष मोयाज्जेम होसेन, पूर्व मंत्री कृष्णेंदु नारायण चौधरी, सावित्री मित्र, जिला सभाधिपति गौड़चंद्र मंडल और तृणमूल से विधायक.
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि 19 जनवरी को कोलकाता के ब्रिगेड रैली में सोनिया गांधी ने अपने प्रतिनिधि भेजे थे. उन्होंने नरेंद्र मोदी के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया था. जबकि 23 मार्च को राहुल गांधी ने तृणमूल सरकार पर बरसे हैं. लेकिन राहुल गांधी को यह जानना चाहिये कि मालदा अब तृणमूल का मजबूत किला बन चुका है.
उसमें छेद करना मुश्किल है. भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा ने पूर्ववर्ती माकपा के हर्मद वाहिनी के विधायक खगेन मुमू को प्रत्याशी बनाया है. उन्होंने दावा किया कि तृणमूल मालदा जिले की दोनों सीटें जीतेगी. इसके लिये उन्होंने कुछ ठोस तथ्य भी दिये. कहा कि जिले में तृणमूल के 43 फीसदी वोट हैं जबकि कांग्रेस के पास 23 और भाजपा के पास 20 फीसदी. तृणमूल के प्रत्याशी तीन अप्रैल को परचे भरेंगे.
जनसभा को संबोधित करते हुए मौसम नूर ने कहा कि वह इस सीट से लगातार जीतती रही हैं. उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार भी यहां की जनता उन्हें विजयी बनायेगी. कारण कि वह हर समय दुख व संकट की घड़ी में यहां के लोगों के साथ खड़ी हुई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










