सिलीगुड़ी : एसएसबी का एलईडी मरम्मत प्रशिक्षण शिविर संपन्न
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2019 2:00 AM
सिलीगुड़ी : आठवीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) खपरैल ने सीमावर्ती इलाके के लोगों में स्वरोजगार के अवसर हेतु मानव संसाधन विकास योजना के तहत गत 23 जनवरी को लोहागढ़ सीमा चौकी के मांझा गांव में एलईडी बल्ब की मरम्मत का कोर्स शुरू किया था. इसका शुभारंभ डीआइजी, क्षेत्रीय मुख्यालय रानीडंगा अमित कुमार ने किया […]
सिलीगुड़ी : आठवीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) खपरैल ने सीमावर्ती इलाके के लोगों में स्वरोजगार के अवसर हेतु मानव संसाधन विकास योजना के तहत गत 23 जनवरी को लोहागढ़ सीमा चौकी के मांझा गांव में एलईडी बल्ब की मरम्मत का कोर्स शुरू किया था. इसका शुभारंभ डीआइजी, क्षेत्रीय मुख्यालय रानीडंगा अमित कुमार ने किया था.
इस प्रशिक्षण हेतु सीमावर्ती गावों से 20 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया था. तीन हफ्ते का यह प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुआ. इसमें सम्मिलित 20 प्रशिक्षणार्थियों ने सफलतापूर्वक कोर्स को उत्तीर्ण किया. इसमें 10 युवक और 10 युवती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










