मालदा : परीक्षा के प्रथम दिन ही धड़ल्ले से हुई नकल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मालदा : माध्यमिक परीक्षा के पहले ही दिन मालदा जिले के रतुआ थानांतर्गत देवीपुर हाई स्कूल के परीक्षा केंद्र में जमकर नकल हुआ. उल्लेखनीय है कि मंगलवार को प्रथम भाषा यानी बांग्ला और हिंदी की परीक्षा थी. इस परीक्षा के शुरु होने के एक घंटे के भीतर ही सोशल मीडिया में प्रश्नपत्र की फोटो के […]

विज्ञापन

मालदा : माध्यमिक परीक्षा के पहले ही दिन मालदा जिले के रतुआ थानांतर्गत देवीपुर हाई स्कूल के परीक्षा केंद्र में जमकर नकल हुआ. उल्लेखनीय है कि मंगलवार को प्रथम भाषा यानी बांग्ला और हिंदी की परीक्षा थी. इस परीक्षा के शुरु होने के एक घंटे के भीतर ही सोशल मीडिया में प्रश्नपत्र की फोटो के वायरल होने से प्रश्नपत्र लीक की आशंका की जाने लगी है.

विज्ञापन

हालांकि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निरीक्षक तापस विश्वास ने इस तरह की आशंका को निराधार बताया है. अभिभावकों ने भी इस को लेकर चिंता जतायी है. आरोप है कि देवीपुर हाई स्कूल के परीक्षा केंद्र में लगाये गये सीसीटीवी कैमरे को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया है. गौरतलब है कि इस स्कूल को वेनू बनाने को लेकर कई रोज से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी. वहीं, सीसीटीवी कैमरे को तोड़े जाने को लेकर स्कूल प्रबंध समिति की ओर से प्रशासन से शिकायत दर्ज करायी गयी है.

जिला माध्यमिक विद्यालय निरीक्षक तापस विश्वास ने बताया कि मालदा जिले में कहीं से भी प्रश्नपत्र लीक की शिकायत नहीं मिली है. मोबाइल फोन के व्हाट्सएप में प्रश्नपत्र के वायरल होने की घटना की छानबीन की जा रही है. उन्होंने कहा कि स्कूल में नकल की घटना नहीं घटी है. परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. उन्होंने बताया कि इस बार जिले में 126 परीक्षा उपकेंद्रों वेनू में परीक्षायें ली जा रही हैं. इस बाल मालदा जिले में कुल 48 हजार 620 छात्र छात्रायें परीक्षा दे रहे हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola