अलीपुरद्वार : आग्नेयास्त्र के साथ भाजपा का मंडल सचिव गिरफ्तार

अलीपुरद्वार : भाजपा के मंडल सचिव आमिर हुसैन को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया है. घटना सामुकतला थाने के माझेरडाबरी ग्राम पंचायत के भाषारडाबरी इलाके की है. आरोपी व्यक्ति माझेरडाबरी इलाके के भाजपा 20 नंबर मंडल का महासचिव है. जानकारी के मुताबिक आरोपी व्यक्ति ने एक महिला रूमा महतो से तीन लाख 70 हजार […]
अलीपुरद्वार : भाजपा के मंडल सचिव आमिर हुसैन को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया है. घटना सामुकतला थाने के माझेरडाबरी ग्राम पंचायत के भाषारडाबरी इलाके की है. आरोपी व्यक्ति माझेरडाबरी इलाके के भाजपा 20 नंबर मंडल का महासचिव है. जानकारी के मुताबिक आरोपी व्यक्ति ने एक महिला रूमा महतो से तीन लाख 70 हजार रूपये उधार लिये थे.
रूमा के अपना रूपया वापस मांगने पर आमिर हुसैन पिस्तौल लेकर उसे डर दिखा रहा था. इसके अलावा उसने हवा में गोली भी चलायी. परिवार के गुहार लगाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और आमिर हुसैन को धर दबोचा. इसके बाद पुलिस को बुलाया गया. पुलिस ने आरोपी को पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




