शराब दुकानें बंद करने को लेकर निकाला जुलूस

अलीपुरद्वार : अलीपुरद्वार शहर के संलग्न बनचुकामारी गांव में कानूनी और गैरकानूनी शराब की दुकानों को बंद करने की मांग उठी है. बनचुकामारी की 100 से अधिक स्थानीय महिला और पुरुषों ने मिलकर सोमवार को अलीपुरद्वार थाना से जुलूस निकालकर ज्ञापन दिया. स्थानीय लोगों का मानना है कि इलाके में शराब की दुकानें बढ़ती जा […]
अलीपुरद्वार : अलीपुरद्वार शहर के संलग्न बनचुकामारी गांव में कानूनी और गैरकानूनी शराब की दुकानों को बंद करने की मांग उठी है. बनचुकामारी की 100 से अधिक स्थानीय महिला और पुरुषों ने मिलकर सोमवार को अलीपुरद्वार थाना से जुलूस निकालकर ज्ञापन दिया. स्थानीय लोगों का मानना है कि इलाके में शराब की दुकानें बढ़ती जा रही है.
पुलिस प्रशासन की चुप्पी के कारण शराब की दुकानें इलाके में लगातार खुल रही है. इन दुकानों की वजह से इलाके में लोगों को काफी परेशानी हो रही है. कई बार पुलिस प्रशासन से शिकायत करने पर भी समस्या का हल नहीं निकल पा रहा. इसलिए थाने में ज्ञापन दिया गया है. स्थानीय पंचायत से एनओसी के बगैर यह शराब की दुकान लगातार खोला जा रहा है.
अलीपुरद्वार थाना के आईसी जयदेब घोष ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत मिली है. गैरकानूनी शराब की दुकानों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




