जोरथांग: स्वर्ण जयंती उत्सव पर निकलेगी कार रैली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2019 12:53 AM
जोरथांग : मानव उत्थान सेवा समिति के उत्तर-पूर्वांचल क्षेत्र में मानव धर्म के प्रचार-प्रसार का 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती उत्सव मनाया जायेगा. आगामी 16 व 17 फरवरी को इस उपलक्ष्य में सिक्किम राज्य में कार रैली भी निकालेगी। जोरथांग के दरामदिन स्थित श्री हंसयोग आश्रम में महात्मा सुमति बाईजी की […]
जोरथांग : मानव उत्थान सेवा समिति के उत्तर-पूर्वांचल क्षेत्र में मानव धर्म के प्रचार-प्रसार का 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती उत्सव मनाया जायेगा. आगामी 16 व 17 फरवरी को इस उपलक्ष्य में सिक्किम राज्य में कार रैली भी निकालेगी। जोरथांग के दरामदिन स्थित श्री हंसयोग आश्रम में महात्मा सुमति बाईजी की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया.
यह यात्रा दक्षिण सिक्किम के प्रवेश द्वार मल्ली से 16 फरवरी को शुरू होकर मानपुर, माझिटार, जोरथांग, नया बाजार, मंगसारी, थर्पू होते हुए दरामदिन बाजार में रात्रि पड़ाव होगा. अगले दिन 17 फरवरी को उक्त कार रैली दरामदिन होते हुये सोमबारे, सोरेंग, श्रीबदंम, कलुक, 13 माइल, 14 माइल हि-बरमेक, देनताम, पेलिंग होते हुए गेज़िंग बाज़ार में समापन किया जाएगा.
इस अवसर पर उत्तर पूर्वांचल क्षेत्र के प्रभारी सिलीगुड़ी से महात्मा अखिलेश बाईजी भी उपस्थित रहेंगीं. इस कार रैली को लेकर सिक्किम राज्य समिति के मूल सचिव भूपेन गिरीले ने सभी को जानकारी दी. यूथ विंग की भूमिका के बारे में युवा वक़्ता पुष्कर राई ने अपना विचार प्रकट किया. इसके साथ ही खेमराज थापा, सागर मोहोरा ने भी अपना मंतव्य रखा.
सिक्किम राज्य मानव सेवा दल मंडल प्रमुख लालमान राई ने स्वयं सेवक-सेविकाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला. दरामदिन, जोरथांग तहसील के सह-प्रभारी महात्मा अणिमा बाईजी ने कार रैली की सफलता की कामना करते हुए आशीर्वचन दिया. सभा का संचालन अनिल राई ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










