कूचबिहार : तृणमूल कार्यालय में आगजनी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2019 5:38 AM
कूचबिहार : कुर्शामारी इलाके में स्थित तृणमूल कार्यालय में आगजनी की घटना को लेकर भारी तनाव छा गया. घटना माथाभांगा-1 ब्लॉक के कुर्शामारी बाजार संलग्न तृणमूल के दलीय कार्यालय में घटी है. तृणमूल नेताओं ने इस आगजनी के पीछे निर्दलीय व भाजपा गठबंधन को जिम्मेदार ठहराया है. आरोप है कि दूसरी बार कोर्ट के फैसले […]
कूचबिहार : कुर्शामारी इलाके में स्थित तृणमूल कार्यालय में आगजनी की घटना को लेकर भारी तनाव छा गया. घटना माथाभांगा-1 ब्लॉक के कुर्शामारी बाजार संलग्न तृणमूल के दलीय कार्यालय में घटी है. तृणमूल नेताओं ने इस आगजनी के पीछे निर्दलीय व भाजपा गठबंधन को जिम्मेदार ठहराया है.
आरोप है कि दूसरी बार कोर्ट के फैसले में कुर्शामारी पंचायत में निर्दलीय व भाजपा गठबंधन ने बोर्ड गठन किया है. इसके बाद मंगलवार को कुर्शामारी के पूर्व पंचायत को निर्दल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर रोककर पंचायत कार्यालय की चाभी मांगी थी. उन्होंने चाभी नहीं सौंपी व किसी तरह वहां से भाग निकले. आरोप है इसी कारण से भाजपा वालों ने तृणमूल के दलीय कार्यालय में आग लगा दी. तृणमूल के पूर्व प्रधान जुलजेलाल मिंया ने कहा कि उन्हें सुबह दलीय कार्यालय में आगजनी के बारे में पता चला है.
उन्होंने बताया कि चाभी नहीं मिलने से भाजपा व निर्दलीय कार्यकर्ताओं ने घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने कहा कि स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करवायी गयी है. पार्टी के उच्चाधिकारियों ने इसकी जानकारी दी जायेगी. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस प्रशासन इसके खिलाफ कार्यवाही नहीं करता है तो थाना घेराव किया जायेगा. वहीं निर्दलीय व भाजपा गठबंधन प्रमुख मजीबर रहमान ने कहा की शांतिपूर्ण तरीके से बोर्ड गठन किया गया है. तृणमूल नेताओं का आरोप बेबुनियाद व झूठा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










