बालुरघाट में तैनात इंजीनियर की स्वाइन फ्लू से हुई मौत
Updated at : 13 Dec 2018 1:45 AM (IST)
विज्ञापन

बालुरघाट : स्वाइन फ्लू (एच1 एन1) से पीड़ित हुए बालुरघाट में कार्यरत एक सरकारी इंजीनियर अनिमेष मजूमदार की इलाज के दौरान मौत हो गयी. उनका कोलकाता के बेलियाघाटा संक्रामक रोग अस्पताल में इलाज चल रहा था. दक्षिण बंगाल के राणाघाट इलाके के निवासी अनिमेष मजूमदार जल संसाधन विभाग में असिस्टेंट इजीनियर के पद पर बालुरघाट […]
विज्ञापन
बालुरघाट : स्वाइन फ्लू (एच1 एन1) से पीड़ित हुए बालुरघाट में कार्यरत एक सरकारी इंजीनियर अनिमेष मजूमदार की इलाज के दौरान मौत हो गयी. उनका कोलकाता के बेलियाघाटा संक्रामक रोग अस्पताल में इलाज चल रहा था.
दक्षिण बंगाल के राणाघाट इलाके के निवासी अनिमेष मजूमदार जल संसाधन विभाग में असिस्टेंट इजीनियर के पद पर बालुरघाट में कार्यरत थे. वह बालुरघाट शहर के खादिमपुर इलाके के सरकारी आवास में पत्नी व माता-पिता के साथ रहते थे. गत बुधवार को वह कोलकाता गये. अगले दिन जांच करवायी तो स्वाइन फ्लू का पता चला.
उसी दिन उन्हें संक्रामक रोग अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया. उन्हें सीसीयू में रखा गया था. मंगलवार से उन्हें वेंटिलेशन पर रखा गया था. बुधवार तड़के उनकी मौत हो गयी. अस्पताल की अधीक्षक अनिमा हालदार ने बताया कि स्वाइन फ्लू से पीड़ित अनिमेष मजूमदार को बचाया नहीं जा सका. उनकी स्थिति काफी खराब थी. उल्लेखनीय है कि इस साल राज्य में स्वाइन फ्लू से मरने की यह पांचवीं घटना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




