बिन्नागुड़ी : भाजपा के बढ़ते जनाधार से तृणमूल भयभीत : मनोज तिग्गा

Updated at : 10 Dec 2018 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
बिन्नागुड़ी : भाजपा के बढ़ते जनाधार से तृणमूल भयभीत : मनोज तिग्गा

बिन्नागुड़ी : बानरहाट थाना अंतर्गत बिन्नागुड़ी नालंदा शिशु निकेतन प्राथमिक विद्यालय में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक से पहले मदारीहाट विधानसभा के विधायक मनोज तिग्गा ने ढाई सौ परिवारों के बीच वस्त्र वितरण किया. इस दौरान विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा के बढ़ते जनाधार से डर गयी […]

विज्ञापन
बिन्नागुड़ी : बानरहाट थाना अंतर्गत बिन्नागुड़ी नालंदा शिशु निकेतन प्राथमिक विद्यालय में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक से पहले मदारीहाट विधानसभा के विधायक मनोज तिग्गा ने ढाई सौ परिवारों के बीच वस्त्र वितरण किया. इस दौरान विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा के बढ़ते जनाधार से डर गयी है.
इस दौरान स्थानीय धूपगुड़ी उत्तर मंडल कमेटी के पर्यवेक्षक अरुण सिंह, बानरहाट ब्लॉक प्रसिडेंट उमेश यादव, बीजेपी नेता राजा जयसवाल, युवा मोर्चा के ब्लॉक प्रेसिडेंट राहुल उरांव एवं पंचायत सदस्य के साथ ही 500 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.
सभा के दौरान गणतंत्र बचाओ रथयात्रा को लेकर राज्य सरकार के ऊपर विधायक मनोज तिग्गा ने तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भारतीय जनता पार्टी के जनसंपर्क और जन आंदोलन से डर गयी है. रथयात्रा और बीजेपी की सभा को सुरक्षा देने में असमर्थता जता रही है. ऐसी सरकार आमलोगों को क्या सुरक्षा दे पायेगी.
आने वाले दिनों में पूरे पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जबरदस्त जीत होगी. लोकसभा चुनाव में पार्टी 25 से अधिक सीटें जीतकर कामयाबी हासिल करेगी. 2021 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल कर पश्चिम बंगाल में गणतांत्रिक सरकार की स्थापना करेगी. जरूरतमंदों के बीच कपड़े वितरण के बाद भारतीय जनता पार्टी की ब्लॉकस्तरीय सभा आयोजित की गयी.
इस सभा में सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया धूपगुड़ी उत्तर मंडल ब्लॉक के पर्यवेक्षक अरुण सिंह ने कहा कि रथयात्रा को लेकर जिस प्रकार से पश्चिम बंगाल सरकार का रवैया रहा वह गणतांत्रिक रूप से अच्छी बात नहीं है. सभी राजनीतिक दलों को अपना आंदोलन करने का हक है. भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते प्रभाव से पश्चिम बंगाल की नेत्री ममता बनर्जी तिलमिला गई हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola