सभी 323 चाय बागानों में खुलेंगी राशन दुकानें, पूजा के लिए खाद्य सामग्री पर 12 करोड़ सब्सिडी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Oct 2018 4:38 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : 12 करोड़ रुपये सब्सिडी देकर राज्य सरकार नागरिकों को खाद्य सामग्री का पूजा पैकेज उपलब्ध करा रही है. इसके तहत चावल, चीनी, मैदा, सरसों तेल, रिफाइंड तेल आदि उपलब्ध कराया जा रहा है. सरकारी राशन दुकान में चीनी 30 रुपये व मैदा 15 रुपया किलो, तेल 95 रुपये लीटर है. इसके लिए सरकार […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : 12 करोड़ रुपये सब्सिडी देकर राज्य सरकार नागरिकों को खाद्य सामग्री का पूजा पैकेज उपलब्ध करा रही है. इसके तहत चावल, चीनी, मैदा, सरसों तेल, रिफाइंड तेल आदि उपलब्ध कराया जा रहा है. सरकारी राशन दुकान में चीनी 30 रुपये व मैदा 15 रुपया किलो, तेल 95 रुपये लीटर है.
इसके लिए सरकार को चीनी पर आठ रुपये प्रति किलो व मैदे पर चार रुपये प्रति किलो सब्सिडी देनी पड़ रही है. पूजा से पहले 14 अक्तूबर तक राशन दुकानें खुली रहेंगी. जलपाईगुड़ी में बैठक करने के बाद उत्तरकन्या पहुंचे राज्य के खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने यह जानकारी दी.
उन्होंने दार्जिलिंग जिले की राशन व्यवस्था को लेकर डीएम, एसडीओ, उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष, पर्यटन मंत्री गौतम देव आदि के साथ बैठक के बाद बताया कि उत्तर बंगाल के सभी 323 चाय बागानों में सरकार राशन दुकान खुलवायेगी, जिनका संचालन महिला स्वनिर्भर समूह करेंगे.
गुरुवार को उन्होंने 80 राशन दुकानों को मंजूरी भी दी. राशन दुकानें स्वनिर्भर समूहों को सौंपने के खिलाफ मामला चल रहा है, फिर भी चाय बागानों की राशन दुकानों को स्वनिर्भर समूहों को सौंपने के लिए सरकार कोलकाता हाई कोर्ट पहुंची है. सिलीगुड़ी के राशन डीलरों के साथ बैठक करने के लिए मंत्री पूजा के बाद 26 व 27 अक्तूबर को फिर से आयेंगे. दीनबंधु मंच में बैठक होनी है.
उन्होंने बताया कि सिलीगुड़ी में धान के केंद्रीय खरीद केंद्र (सीपीसी) की संख्या बढ़ाकर दो से तीन की गयी है. किसानों को 20 रुपये प्रोत्साहन भत्ते के साथ 1770 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




