भाजपाइयों ने किया धरना-प्रदर्शन

Updated at : 07 Jun 2014 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपाइयों ने किया धरना-प्रदर्शन

सिलीगुड़ी: ऑन लाइन नामांकन प्रक्रिया चालू करने की मांग को लेकर भाजपा की युवा विंग भारतीय जनता युवा मोरचा (भाजयुमो) की सिलीगुड़ी इकाई के बैनर तले स्थानीय कंचनजंघा स्टेडियम के निकट विकास घोष स्वीमिंग पुल के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया. भाजयुमो के अध्यक्ष बाप्पी पाल के नेतृत्व में करीब डेढ-दो घंटे तक चले इस धरना-प्रदर्शन […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी: ऑन लाइन नामांकन प्रक्रिया चालू करने की मांग को लेकर भाजपा की युवा विंग भारतीय जनता युवा मोरचा (भाजयुमो) की सिलीगुड़ी इकाई के बैनर तले स्थानीय कंचनजंघा स्टेडियम के निकट विकास घोष स्वीमिंग पुल के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया.

भाजयुमो के अध्यक्ष बाप्पी पाल के नेतृत्व में करीब डेढ-दो घंटे तक चले इस धरना-प्रदर्शन को बाद में सिलीगुड़ी थाना के आईसी विकास कांति दे दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर सबाका वहां से हटा दिया.

बाप्पी पाल ने पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को किसी भी तरह के आंदोलन, प्रदर्शन व अन्य कार्यो के लिए पुलिस अनुमति नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि वर्तमान शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी कॉलेजों में ऑन लाइन नामांकन प्रक्रिया चालू करना नहीं चाहते. ऑन लाइन नामांकन प्रक्रिया होने से पारदर्शिता बनी रहेगी. नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता न बनी रहे, इसलिए सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस टेट घोटाला की तरह एडमिशन घोटाला करने की योजना बना रही है और ऑन लाइन नामांकन प्रक्रिया में रोड़ा डाल रही है.

उन्होंने कहा कि आज धरना-प्रदर्शन के बाद सिलीगुड़ी कॉलेज के सामने शिक्षा मंत्री का पुतला जलाने की भी योजना थी, लेकिन पुलिस ने अनुमति न देकर इस योजना को विफल कर दिया. इस दौरान युवा नेता सोनी शर्मा समेत भारी तादाद में युवा कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola