पार्षदों ने किया घेराव

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम की नागरिक परिसेवा के ठप रहने से शहरवासी बेहाल हो चुके हैं. लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. आज एक बार फिर निगम परिसर में पूरे दिन आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया. कांग्रेस की सिलीगुड़ी विधानसभा यूथ कांग्रेस के बैनर तले निगम का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया. […]
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम की नागरिक परिसेवा के ठप रहने से शहरवासी बेहाल हो चुके हैं. लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. आज एक बार फिर निगम परिसर में पूरे दिन आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया. कांग्रेस की सिलीगुड़ी विधानसभा यूथ कांग्रेस के बैनर तले निगम का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया.
विधानसभा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष कन्हैया पाठक के नेतृत्व में निगम आयुक्त सोनम वांग्दी भूटिया को तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया. उन्होंने निगम की ठप्प परिसेवा को जल्द दुरूस्त करने को कहा. साथ ही निगम क्षेत्र में काफी अरसे से चल रहे अवैध 26 मोबाइल टावरों से भी कमिश्नर को अवगत कराया गया. अवैध सभी टावरों की कंपनियों पर कार्रवाई करने एवं उन्हें जल्द बंद कराने की मांग की गयी.
इसके अलावा उन्होंने कई वार्डो में ठप्प पड़ी पेयजल आपूर्ति परिसेवा को भी जल्द दुरूस्त करने एवं पानी टंकी की आपात व्यवस्था करने की मांग की. बिना प्लान के अवैध रूप से निर्माणाधीन बिल्डिंगों पर कार्रवाई करने की भी इस दौरान मांग की गयी. इस दौरान दाजिर्लिंग लोकसभा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राय चौधरी, युवा नेता अमित जैन, छात्र नेता अमित तालुकदार, अविनाश सिंह समेत भारी तादाद में युवा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे.
वहीं वाम मोरचा के पार्षदों ने भी आज ठप नागरिक परिसेवा व सुरक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन किया एवं निगम आयुक्त को चार सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा. इस दौरान प्रदर्शनकारियों के नेतृत्वकर्ता मुकुल सेनगुप्त ने कहा कि सभी वार्डो में वृद्ध, विधवा व विकलांग भत्ता एवं पेंशन काफी अरसे से बंद है एवं बीपीएल कार्ड धारियों को मिलने वाला दस किलोग्राम चावल भी अब गरीबों को नहीं मिल रहा है. नागरिकों की आर्थिक सुरक्षा बढ़ाने समेत पेयजल आपूर्ति परिसेवा, साफ-सफाई, ड्रेनेज सिस्टम, खस्ताहाल सड़कें, व जल जमाव जैसी समस्याओं को जल्द दूर करने की मांग की. इस दौरान सुरक्षा को लेकर सिलीगुड़ी थाना की पुलिस व स्पेशल फोर्स के जवान निगम परिसर में पूरे दिन डटे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




