अनियंत्रित ट्रक ने चार युवकों को रौंदा, मौत

Updated at : 06 Jun 2014 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक ने चार युवकों को रौंदा, मौत

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के निकट फांसीदेवा थाना क्षेत्र के घोषपुकुर-फुलबाड़ी बाइपास रोड पर अनियंत्रित एक ट्रक ने चार युवकों को रौंद डाला. चारों की मौत मौके पर ही हो गयी. यह दर्दनाक हादसा आज दोपहर करीब 1.30 बजे घोषपुकुर-फुलबाड़ी बाइपास रोड के लिचु बागान के नजदीक बुढ़ी बालासन सेतु पर घटित हुई. मृतकों की शिनाख्त बिल्टु […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के निकट फांसीदेवा थाना क्षेत्र के घोषपुकुर-फुलबाड़ी बाइपास रोड पर अनियंत्रित एक ट्रक ने चार युवकों को रौंद डाला. चारों की मौत मौके पर ही हो गयी. यह दर्दनाक हादसा आज दोपहर करीब 1.30 बजे घोषपुकुर-फुलबाड़ी बाइपास रोड के लिचु बागान के नजदीक बुढ़ी बालासन सेतु पर घटित हुई.

मृतकों की शिनाख्त बिल्टु मोहम्मद, मो जखिम,मुकुल हक एवं मो गनि के रुप में हुई है. चारों फुलबाड़ी के धनतोला के रहनेवाले हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चारों सेतु के एक ओर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे.

तभी घोषपुकुर की ओर से आ रही एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो कर बायीं ओर खड़े चारों युवकों को लेते हुए सेतु के नीचे नदी में गिर गयी. ओसी के फोनिंग ने बताया कि कल चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया जायेगा. हादसे के बाद से ही ट्रक (आरजे-04जीए-8823) के चालका व खलासी फरार हैं.घटनास्थल माल लदे ट्रक को जबत कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola