नवजात की मौत से सदमे में मरी मां

Updated at : 06 Jun 2014 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
नवजात की मौत से सदमे में मरी मां

मालदा: नवजात शिशु की मौत को एक मां बरदाश्त नहीं कर सकी और सदमे में मां की मौत हो गयी. इस घटना के 35 घंटे के अंदर ही पिता ने भी फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया. यह दर्दनाक घटना चांचल थाना के कलीग्राम ग्राम पंचायत के नूरगंज गांव की है. मृत […]

विज्ञापन

मालदा: नवजात शिशु की मौत को एक मां बरदाश्त नहीं कर सकी और सदमे में मां की मौत हो गयी. इस घटना के 35 घंटे के अंदर ही पिता ने भी फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया.

यह दर्दनाक घटना चांचल थाना के कलीग्राम ग्राम पंचायत के नूरगंज गांव की है. मृत दोनों पति पत्नी का नाम ताजिर आलम और रजिया बीबी है. इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की छाया है. मृत ताजिर आलम हाट में दुकान लगाने का काम करता था. मुलाइबाड़ी गांव की रहने वाली रजिया बीबी के साथ 7 साल पहले उसकी निकाह हुयी थी.

दोनों को कोइ संतान नहीं हो रहा था. काफी इलाज के बाद 6 महीने पहले रजिया को बच्चा हुआ. लेकिन कुछ ही घंटे के बाद उस बच्चे की मौत हो गयी.तब से ही दोनो पति पत्नी काफी उदास रहते थे. एक जून को अचानक उसकी तबीयत काफी बिगड़ गयी. 3 जून को सुबह रजिया की मौत हो गयी. उससे भी अपनी पत्नी के मौत का सदमा बरदाश्त नहीं हुआ और आज उसने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने उसके शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola