शिक्षक-शिक्षिकाओं के तबादले रद्द

Updated at : 06 Jun 2014 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक-शिक्षिकाओं के तबादले रद्द

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी व आसपास के विभिन्न प्राथमिक स्कूलों के जिन शिक्षक-शिक्षिकाओं का अस्थायी रूप से बदली हुआ था प्राथमिक विद्यालय संसद ने इसे रद्द कर दिया है. सिलीगुड़ी प्राथमिक विद्यालय संसद के बोर्ड मीटिंग के दौरान यह निर्णय लिया गया है. साथ ही 399 स्कूलों में से 256 स्कूलों में प्रधान शिक्षक न होने की […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी व आसपास के विभिन्न प्राथमिक स्कूलों के जिन शिक्षक-शिक्षिकाओं का अस्थायी रूप से बदली हुआ था प्राथमिक विद्यालय संसद ने इसे रद्द कर दिया है. सिलीगुड़ी प्राथमिक विद्यालय संसद के बोर्ड मीटिंग के दौरान यह निर्णय लिया गया है.

साथ ही 399 स्कूलों में से 256 स्कूलों में प्रधान शिक्षक न होने की भी बात सामने आयी है. इस गंभीर समस्या को भी जल्द निपटारे को लेकर बोर्ड मीटिंग में चर्चा की गई.

दूसरी तरफ एक राजनैतिक संगठन के शिक्षा सेल ने इसका विरोध किया है. इस शिक्षा सेल के नेताओं का आरोप है कि पहले के चेयरमैन समर चक्रवर्ती के समय करीब 250 शिक्षक-शिक्षिकाओं की विभिन्न स्कूलों में अस्थायी बदली की गयी थी. लेकिन अब राजनैतिक उद्देश्य के कारण इसे खारिज किया जा रहा है.उन्होंने आरोप लगाया है कि सत्ताधारी पार्टी के शिक्षक संगठनों के समर्थक शिक्षक अपनी सुविधानुसार बदली की व्यवस्था के लिए इसे निरस्त करवा दिया है. सिलीगुड़ी प्राथमिक विद्यालय संसद के चेयरमैन मुकुल कांति घोष ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, सरकारी निर्देश के अनुसार ही अस्थायी बदली खारिज करने के पक्ष में बोर्ड सदस्यों ने अपनी सहमति जतायी है. पुराने मामले में भी एक ही प्रक्रिया की व्यवस्था की जा रही है. हम नियमानुसार ही सभी व्यवस्था करना चाहते हैं.

जो बदली चाहते हैं, उनके आवेदन के अनुसार उनकी वरिष्ठता को देखते हुए स्थायी बदली के क्षेत्र में उन्हें पहला अधिकार मिलेगा. बोर्ड मीटिंग के दौरान अस्थायी बदली खारिज करने के साथ ही और भी कई विषयों पर फैसला लिया गया. जिनमें मुख्य रूप से अधिकांश स्कूलों में प्रधान शिक्षक नियुक्ति को लेकर विचार हुआ. सूत्रों के अनुसार जांच पड़ताल के बाद यह बात सामने आयी है कि 399 प्राथमिक स्कूलों में से 256 स्कूलों में प्रधान शिक्षक ही नहीं हैं. इस गंभीर समस्या के जल्द निदान किये जाने का भी फैसला लिया गया है. इसके अलावा 100 से भी अधिक शिक्षक प्रधान शिक्षक पद पर पदोन्नत करने के लिए आवेदन कर चुके हैं, इस पर भी जल्द निर्णय लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola