बागडोगरा : बारिश के साथ वज्रपात ने भी मचाही तबाही
Updated at : 11 Sep 2018 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

बागडोगरा : रविवार की रात भारी बारिश के बीच वज्रपात ने भी तबाही मचायी है.सिलीगुड़ी तथा आसपास के इलाके में दो अलग-अलग स्थानों पर ठनका गिरने से तीन घरों में आग लग गयी. मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना सिलीगुड़ी के घुघुमाली इलाके में हुयी है. यहां वज्रपात से दो घरों में आग लग गयी. […]
विज्ञापन
बागडोगरा : रविवार की रात भारी बारिश के बीच वज्रपात ने भी तबाही मचायी है.सिलीगुड़ी तथा आसपास के इलाके में दो अलग-अलग स्थानों पर ठनका गिरने से तीन घरों में आग लग गयी. मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना सिलीगुड़ी के घुघुमाली इलाके में हुयी है.
यहां वज्रपात से दो घरों में आग लग गयी. दोनों घरें पूरी तरह से जलकर राख हो गयी है. मंगलवार को मंत्री गौतम देव भी उस इलाके का जायजा लेने गए. उन्होंने पीड़ि परिवार वालों से मुलाकात भी की. दूसरी घटना बागडोगरा में हुयी है. तेज आवाज के साथ वज्रपात से पूरे इलाके में खलबली मच गई. इस घटना से एक घर में आग लग गई.
घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया. जबकि एक 84 वर्षीय वृद्धा बाल-बाल बच गई. यह घटना सिलीगुड़ी के निकट बागडोगरा के जमादारपल्ली इलाके में घटी है. रविवार की रात घर में रेणुका छेत्री नामक महिला घर में अकेली थी. अचानक बारिश होने लगी. इसी क्रम में तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ और घर में आग लग गयी. यह घटना रात करीब 10:00 बजे के आसपास घटी है. तेज गड़गड़ाहट के कारण उस इलाके में आसपास के लोग भी घबरा गए .
सभी लोग डर गए .जब लोग अपने घरों से निकले तो देखा कि रेणुका छेत्री के घर में आग लगी है. आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे. पड़ोसियों ने ही वृद्धा को घर से बरामद कर किसी तरह से उनकी जान बचा ली. आग को काबू में करने की भी कोशिश की गई. तब तक घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया था.
पड़ोसी लक्ष्मी सिन्हा का कहना है कि वृद्धा के घर में कोई नहीं है. वह अकेले ही घर में रहती है. अचानक तेज आवाज उन लोगों ने सुनी. देखा तो वृद्धा के घर से आग की लपटें उठ रही थी. किसी को समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें. जबतक आग को काबू में करते तबतक सब कुछ जलकर राख हो गया था. घटना की खबर मिलते ही नक्सलबाड़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमिताभ सरकार, विश्वजीत दास आदि सोमवार को उस महिला के घर पहुंचे. उन्हें राशन तथा खाने पीने की सामग्री दी गई है.
उस महिला के पति की मौत काफी पहले हो चुकी है. इस इलाके में वज्रपात की यह दूसरी घटना है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी यहां वज्रपात की घटना हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




