न्यू जलपाईगुड़ी से माटीगाड़ा थाना शिफ्ट हुआ हिम्मत सिंह, किसी को मिलने की भी इजाजत नहीं दी गयी
Updated at : 15 Aug 2018 3:31 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी/बागडोगरा : भूमाफिया के आरोप में गिरफ्तार सिलीगुड़ी के हैवीवेट तृणमूल नेता जय प्रकाश चौहान उर्फ हिम्मत सिंह को पूछताछ के लिए पुलिस ने न्यू जलपाईगुड़ी थाने से माटीगाड़ा थाना में शिफ्ट कर दिया है. उसे हाई ब्लड प्रेशर व हाई सुगर की शिकायत है. उसका इलाज उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल से चल […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी/बागडोगरा : भूमाफिया के आरोप में गिरफ्तार सिलीगुड़ी के हैवीवेट तृणमूल नेता जय प्रकाश चौहान उर्फ हिम्मत सिंह को पूछताछ के लिए पुलिस ने न्यू जलपाईगुड़ी थाने से माटीगाड़ा थाना में शिफ्ट कर दिया है. उसे हाई ब्लड प्रेशर व हाई सुगर की शिकायत है. उसका इलाज उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल से चल रहा है.
पुलिस ने उसके खान-पान पर भी पहरा लगा दिया है. बचे हुए 4 दिन की रिमांड में हिम्मत से कोई भी मुलाकात नहीं कर सकता. उसे घर का खाना खाने की भी इजाजत नहीं दी गयी है. उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की सलाह के अनुसार माटीगाड़ा थाना कैंटीन से ही उसे भोजन देने की व्यवस्था की गयी है. साथ ही मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ही उसे हाई ब्लड प्रेशर व सुगर की दवा देगें.
इसबीच, सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस हिम्मत से जुड़े मामलों को कुरेद कर निकालने में लगी है. जिससे उसकी परेशानी लगातार बढ़ रही है. भूमाफिया के खिलाफ राज्य सरकार व पुलिस की कार्यवाई को देखते हुए अपनी जमीन से हाथ धो चुके कई पीड़ित अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंच रहें हैं. हिम्मत के खिलाफ नया मामला दर्ज हुआ है और पुलिस इसकी जांच करने में लगी है. बीते 4 अगस्त को भूमाफिया के आरोप में गिरफ्तारी होने पर हिम्मत के समर्थकों ने प्रधान नगर थाने में जमकर हंगामा किया था.
शहर की कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस हिम्मत को उसी रात न्यू जलपाईगुड़ी थाने ले गयी. अगले दिन उसे सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया. अदालत ने आरोपी को आठ दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंपा. रिमांड के चौथे दिन ही उसकी तबीयत बिगड़ गयी और उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के प्रिजनर सेल में भर्ती कराया गया. रिमांड की अवधि समाप्त होते ही बीते सोमवार उसे फिर से सिलीगुड़ी एसीजेएम अदालत में पेश किया गया. जहां फिर से उसे पांच दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया गया है.
समर्थकों का लगाव हुआ कम: रिमांड का दिन बढ़ने के साथ ही हिम्मत के समर्थकों का लगाव भी धीरे-धीरे कम होता दिख रहा है. 4 अगस्त की रात जिस संख्या में भीड़ प्रधान नगर थाना और न्यू जलपाईगुड़ी थाने के बाहर दिखी, उसका छटाक भर भी लोग सोमवार को अदालत परिसर में नहीं थे. गिरफ्तारी के बाद तृणमूल नेताओं ने पहले से ही हिम्मत से दूरी बना ली है. यहां तक कि कई नेताओं ने तो हिम्मत को पहचानने तक से इनकार कर दिया है. दार्जिलिंग जिला तृणमूल अध्यक्ष सह राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव व एसजेडीए के चेयरमैन सौरभ चक्रवर्ती ने हिम्मत को पार्टी की तालिका से बाहर बताया है.
पूछताछ में कई तथ्यों का खुलासा: दूसरी ओर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस भूमाफिया पर नकेल कसने को आतुर है. लगातार अभियान चलाकर भूमाफिया से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें हिम्मत व शंभू वर्मन उर्फ राहुल जैसी बड़ी मछलियां भी शामिल है. दूसरी ओर रिमांड का दिन बढ़ने के साथ ही पुलिस हिम्मत से काफी कुछ उगलवाने में लगी है. पुलिस पूछताछ में जय प्रकाश की हिम्मत भी टूट रही है. पुलिस सूत्रों की माने तो हिम्मत ने अभी कई खुलासे किये हैं. बयान के आधार पर पुलिस सबूत जुटा रही है.
हिम्मत के बयान पर क्या कहा रूद्रनाथ ने: वहीं दूसरी तरफ हिम्मत ने खुद को गहरी राजनीतिक षडयंत्र का शिकार बताया है. मीडिया के सामने हिम्मत ने कहा कि उसे फंसाने में सिलीगुड़ी के पूर्व विधायक व उसके ही करीबियों का हाथ है. उसके इस बयान से दार्जिलिंग जिला तृणमूल में खलबली मच गयी है. साथ ही राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गयी है. इस संबंध में जिला तृणमूल के कद्दावर नेता व सिलीगुड़ी के पूर्व तृणमूल विधायक डॉ. रूद्रनाथ भट्टाचार्य ने कहा कि वे तृणमूल के एक सैनिक मात्र हैं. राज्य की मुख्यमंत्री सह पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के निर्देशानुसार वे कार्य करते जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




