मच्छर का प्रकोप रोकने व इससे जनित बीमारियों पर अंकुश लगाने की पहल

Updated at : 13 Aug 2018 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
मच्छर का प्रकोप रोकने व इससे जनित बीमारियों पर अंकुश लगाने की पहल

कूचबिहार : नगरपालिका इलाके में मच्छर का प्रकोप रोकने व इससे जनित बीमारियों पर अंकुश लगाने के लिए स्वनिर्भर समूह के महिलाओं की ओर से प्रतिदिन रिपोर्ट लिया जायेगा. इसके लिए प्रतिदिन स्वनिर्भर समूह की महिलाओं की टीम को प्रत्येक वार्ड में घूम-घूमकर सफाई का मुआयना करना होगा. कूचबिहार के नेताजी इंडोर स्टेडियम में नगरपालिका […]

विज्ञापन
कूचबिहार : नगरपालिका इलाके में मच्छर का प्रकोप रोकने व इससे जनित बीमारियों पर अंकुश लगाने के लिए स्वनिर्भर समूह के महिलाओं की ओर से प्रतिदिन रिपोर्ट लिया जायेगा. इसके लिए प्रतिदिन स्वनिर्भर समूह की महिलाओं की टीम को प्रत्येक वार्ड में घूम-घूमकर सफाई का मुआयना करना होगा. कूचबिहार के नेताजी इंडोर स्टेडियम में नगरपालिका की पहल पर रविवार को चर्चा सभा का आयोजन किया गया.
नगरपालिका चेयरमैन ने सभा को संबोधित करते हुए नगर में और पांच वार्ड गठन करने की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि स्वनिर्भर समूह की महिलाओं की मदद से प्रत्येक वार्ड के सड़कों व घरों में कचरा व गंदगी है या नहीं इसकी जानकारी इकट्ठा की जायेगी. इस रिपोर्ट के आधार पर जरुरी कार्यवायी की जायेगी. कार्यक्रम में तमाम पार्षद, स्वनिर्भर समूह की सैंकड़ो महिलाएं व आम नगरिकों की उपस्थिति देखने लायक थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola