दुर्घटना में इंजीनियरिंग छात्र की मौत

पानागढ़ : पानागढ़ ग्राम स्थित आर्यभट इंजीनियरिंग कॉलेज के तृतीय वर्ष के छात्र की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक का नाम बप्पादित्य राय बताया गया. वह बुदबुद थाना क्षेत्र के कोटाग्राम का निवासी था. शुक्रवार की रात वह बाइक से घर लौट रहा था, तभी थाना क्षेत्र के घरोला बस स्टैंड स्थित […]
पानागढ़ : पानागढ़ ग्राम स्थित आर्यभट इंजीनियरिंग कॉलेज के तृतीय वर्ष के छात्र की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक का नाम बप्पादित्य राय बताया गया. वह बुदबुद थाना क्षेत्र के कोटाग्राम का निवासी था. शुक्रवार की रात वह बाइक से घर लौट रहा था, तभी थाना क्षेत्र के घरोला बस स्टैंड स्थित दो नंबर हाइवे पर ट्रक ने टक्कर मार दी.
घटनास्थल पर ही छात्र की मौत हो गयी. चालक ट्रक समेत फरार हो गया. दूसरी ओर कांकसा थाना के बासकोपा में भी शुक्रवार की शाम एक ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया. घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी. वहीं थाना क्षेत्र के विरुडिहा में श्रमिकों को लेकर आ रहा छोटा हाथी पलटने से 13 श्रमिक घायल हो गये. सभी को दुर्गापुर विधानगर अस्पताल में भरती किया गया. ये श्रमिक बासकोपा से काम कर सिलामपुर अपने घर लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




