बस व जायलो में टक्कर, एक की मौत
Updated at : 16 Jul 2018 5:00 AM (IST)
विज्ञापन

कालचीनी. कालचीनी के गराम बस्ती क्षेत्र में रविवार को एक बस व जायलो गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जर्बदस्त थी कि चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृत चालक प्रसन्नजीत दास अगरतल्ला का निवासी बताया जाता है. बस में चालक व सवार यात्रियों को भी चोट लगी हैं. पुलिस मामले […]
विज्ञापन
कालचीनी. कालचीनी के गराम बस्ती क्षेत्र में रविवार को एक बस व जायलो गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जर्बदस्त थी कि चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृत चालक प्रसन्नजीत दास अगरतल्ला का निवासी बताया जाता है. बस में चालक व सवार यात्रियों को भी चोट लगी हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार जयगांव की ओर जा रहा बस से विपरित दिशा से आ रही चार पहिया जायलो गाड़ी में आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. जिसमें जायलो चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. कालचीनी थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




