अधिकारियों ने लिया पेयजल योजना के कार्यों का जायजा
Updated at : 09 Jul 2018 1:49 AM (IST)
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : सोमवार को मुख्यमंत्री के उत्तर बंगाल दौरे से पहले जलपाईगुड़ी जिले के बीमार चाय बागानों में पेयजल योजना के कार्यों का मुआयना किया गया. पीएचई एवं जिला परिषद के अधिकारियों ने रविवार को पेयजल योजना के निर्माण कार्य का जायजा लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के पास प्रस्तावित चाय बागान में पेयजल […]
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : सोमवार को मुख्यमंत्री के उत्तर बंगाल दौरे से पहले जलपाईगुड़ी जिले के बीमार चाय बागानों में पेयजल योजना के कार्यों का मुआयना किया गया. पीएचई एवं जिला परिषद के अधिकारियों ने रविवार को पेयजल योजना के निर्माण कार्य का जायजा लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के पास प्रस्तावित चाय बागान में पेयजल योजना के काम का विस्तृत रिपोर्ट पेश किया जायेगा.
शनिवार व रविवार को डुआर्स के 28 पेयजल योजना के कामकाज का जलपाईगुड़ी जिला परिषद की सभाधिपति नूरजहां बेगम एवं पीएचई विभाग के कार्यकारी इंजीनियर देवाशीष सरकार ने मुआयना किया. बताया गया है कि फिलहाल 22 चाय बागानों में योजना का काम चल रहा है. जिनमें मेटेली, चिलौनी, यंगटन एवं नागेश्वरी चाय बागान, बंद रेड बैंक, सुरेंद्रनगर चाय बागानों में भी काम शुरू हो चुका है.
श्री देवाशीष सरकार ने बताया की दुर्गापूजा तक काम पूरा कर परिसेवा चालु हो जायेगा. सभाधिपति ने बताया कि 22 चाय बागानों में पेयजल योजना के लिए लगभग 65 करोड़ रुपए अनुमोदित हुए है. उन्होने आगे कहा कि योजना के शुरू होने से 1 लाख 70 हजार लोग लाभान्वित होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




