अमित शाह के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज, गिरफ्तारी की मांग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jul 2018 4:02 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर केस की सुनवाई कर रहे जस्टिस लोया की संदिग्ध परिस्थिति में मौत को लेकर कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाहा पर निशाना साधा है. कांग्रेस के छात्र संगठन छात्र परिषद ने अमित शाह की गिरफ्तारी की मांग की है. इस मांग को लेकर मंगलवार को छात्र परिषद के दार्जिलिंग जिला […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर केस की सुनवाई कर रहे जस्टिस लोया की संदिग्ध परिस्थिति में मौत को लेकर कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाहा पर निशाना साधा है. कांग्रेस के छात्र संगठन छात्र परिषद ने अमित शाह की गिरफ्तारी की मांग की है. इस मांग को लेकर मंगलवार को छात्र परिषद के दार्जिलिंग जिला कमेटी की ओर से सिलीगुड़ी थाने में एक शिकायत भी दर्ज करायी गयी.
छात्र परिषद के नेता तथा कार्यकर्ता रैली लेकर सिलीगुड़ी थाना पहुंचे तथा जमकर नारेबाजी की. उसके बाद थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी गयी. छात्र परिषद के दार्जिलिंग जिला अध्यक्ष शाहनवाज हुसैन ने बताया कि वर्ष 2005 में गुजरात के गृहमंत्री रहने के दौरान भाजपा नेता अमित शाह का नाम सोहराबुद्दीन एंकाउंटर केस में आया था.
इस मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश बृजगोपाल हरिकिशन लोया की 1 दिसम्बर 2014 को रहस्यमय तरीके से मौत हो गयी. श्री हुसैन ने कहा कि अमित शाह पर सिर्फ इसी मामले को लेकर शिकायत नहीं दर्ज करायी गयी है. पिछले साल नोटबंदी के दौरान अमित शाह अहमदाबाद के जिस कॉपरेटिव बैंक के डायरेक्टर थे,उस बैंक पर 745.59 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप सामने आया है. इस मामले में भी उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग पर शिकायत दर्ज करायी गयी.
उन्होंने बताया कि पूरे राज्य के विभिन्न थानों में छात्र परिषद की ओर से इस प्रकार कि शिकायत दर्ज करायी जा रही है. आज इस मौके पर संगठन के राज्य महासचिव रमेश राम, उपाध्यक्ष मोहम्मद इमरान ,सायन घोष व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










