दार्जिलिंग: योल्मो एसोसिएशन ने भूटिया बोर्ड का किया समर्थन
Updated at : 02 Jul 2018 1:42 AM (IST)
विज्ञापन

दार्जिलिंग : आल इंडिया योल्मो एसोसिएशन ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति आभार प्रकट करते हुये पश्चिम बंगाल भूटिया डेवलपमेंट बोर्ड को समर्थन देने की घोषणा की. शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर घुम के योल्मो संघ भवन में आल इंडिया योल्मो एसोसिएशन की सभा अध्यक्ष दावा छिरिंग योल्मो की अध्यक्षता में संपन्न […]
विज्ञापन
दार्जिलिंग : आल इंडिया योल्मो एसोसिएशन ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति आभार प्रकट करते हुये पश्चिम बंगाल भूटिया डेवलपमेंट बोर्ड को समर्थन देने की घोषणा की. शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर घुम के योल्मो संघ भवन में आल इंडिया योल्मो एसोसिएशन की सभा अध्यक्ष दावा छिरिंग योल्मो की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. आयोजित सभा में नीमा देर्जे योल्मो, छिरिंग योल्मो विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे.
सभा में दार्जिलिंग, मलाट, सोनादा, घुम, जोरबंग्लो, डुवार्स आदि क्षेत्रों से योल्मो समुदाय एवं एसोसिएशन के कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित रहे. आयोजित समारोह में बोर्ड के सदस्य वाग्दी योल्मो ने बोर्ड द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी. श्री वाग्दी ने आने वाले दिनों में किये जाने वाले विकास कार्यों के बारे में उपस्थित लोगों को बताया. वहीं आल इंडिया योल्मो एसोसिएशन के अध्यक्ष दावा छिरिंग योल्मो ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने योल्मो एवं भूटिया समुदाय की भाषा, सांस्कृति, परम्परा को संरक्षण देने के लिये पश्चिम बंगाल भूटिया डेवलपमेंट बोर्ड का गठन कर दिया है.
जिसके कारण गरीब भूटिया एवं योल्मो परिवारों के घर से लेकर सार्वजनिक भवन आदि का निर्माण कार्य किया जा रहा है. इसके साथ-साथ योल्मो समुदाय के नृत्य एवं सांस्कृति परम्पराओं को संरक्षित किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस कार्य से समुदाय में काफी खुशी है. दार्जिलिंग क्षेत्र में करीब तीन हजार से अधिक जनसंख्या समुदाय है. हमसभी राज्य सरकार द्वारा गठित किये गये पश्चिम बंगाल भूटिया डवलपमेंट बोर्ड का समर्थन करते हैं. बोर्ड गठित करने के बाद अभी तक समुदाय के 175 घरों का निर्माण किया जा चुका है. 150 नये घरों का निर्माण किया जायेगा. योल्मो के भूटिया समुदाय का अंश होने के कारण भूटिया बोर्ड से हमलोग खुश हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




