ePaper

डीजल-पेट्रोल की महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, सड़क पर उतरे जिला तृणमूल कांग्रेस और छात्र परिषद समर्थक

Updated at : 03 Jun 2018 2:53 AM (IST)
विज्ञापन
डीजल-पेट्रोल की महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन,  सड़क पर उतरे जिला तृणमूल कांग्रेस और  छात्र परिषद समर्थक

सिलीगुड़ी : पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया. शनिवार को विरोध जुलूस सिलीगुड़ी के बाघाजतीन पार्क से शुरू हुआ और हिलकार्ट रोड होते हुए एयरव्यू मोड़ पर आकर खत्म हुआ. राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव के नेतृत्व में निकले जुलूस में नगर निगम […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया. शनिवार को विरोध जुलूस सिलीगुड़ी के बाघाजतीन पार्क से शुरू हुआ और हिलकार्ट रोड होते हुए एयरव्यू मोड़ पर आकर खत्म हुआ. राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव के नेतृत्व में निकले जुलूस में नगर निगम में विरोधी दल के नेता रंजन सरकार, पार्षद कृष्ण चंद्र पाल, जिला तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विकास सरकार, दीपक शील आदि शामिल हुए. गौतम देव ने कहा कि रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन किया गया.
पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ छात्र परिषद ने विरोध प्रदर्शन किया. संगठन के राज्य अध्यक्ष तारक प्रसाद के नेतृत्व में शनिवार को एक विरोध जुलूस निकला, जो सिलीगुड़ी के हाशमी चौक से शुरू होकर हिलकार्ट रोड के विभिन्न इलाकों से गुजरा. दार्जिलिंग जिला छात्र परिषद के अध्यक्ष अभिषेक मालाकार भी इस दौरान उपस्थित रहे. हाशमी चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला भी फूंका गया.

सड़क पर उतरे जिला तृणमूल कांग्रेस और छात्र परिषद समर्थक

Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola