सिलीगुड़ी: महानंदा, तीस्ता किनारे अतिक्रमण देख भड़के केंद्रीय मंत्री
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Apr 2018 5:32 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. महानंदा व तीस्ता की हालत देखकर केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने राज्य सरकार पर हमला किया है. महानंदा व तीस्ता नदियों के अतिक्रमण देखकर उन्होंने राज्य सरकार के काम पर आश्चर्य प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी की वनदायिनी महानंदा नदी की मौजूदा हालात के लिए राज्य सरकार ही जिम्मेदार […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. महानंदा व तीस्ता की हालत देखकर केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने राज्य सरकार पर हमला किया है. महानंदा व तीस्ता नदियों के अतिक्रमण देखकर उन्होंने राज्य सरकार के काम पर आश्चर्य प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी की वनदायिनी महानंदा नदी की मौजूदा हालात के लिए राज्य सरकार ही जिम्मेदार है. कोलकाता में आयोजित मंत्रालय की बैठक में महानंदा व तीस्ता नदी की सफाई के विषय पर निर्णय लेने का आश्वासन उन्होंने दिया है.
केंद्रीय जल संसाधन व गंगा नदी विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सिलीगुड़ी दौड़े पर हैं. रविवार को उन्होंने सिलीगुड़ी नगर निगम के 8 नंबर वार्ड का परिदर्शन किया. वार्ड पार्षद खुशबू मित्तल, सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व अन्य भाजपाइयों के साथ मिलकर उन्होंने वार्ड में सफाई अभियान भी चलाया. इसके बाद वे सिलीगुड़ी की जीवनरेखा महानंदा व तीस्ता नदी के कुछ हिस्सों का मुआयना भी किया. महानंदा व तीस्ता नदी किनारे अतिक्रमण देखकर मंत्री श्री मेघवाल काफी उत्तेजित हो गये. महानंदा व तिस्ता की मौजूदा हालात पर मंत्रालय की बैठक में चर्चा करने के साथ ही प्रधानमंत्री को भी अवगत कराने का आश्वासन दिया है.
उन्होंने कहा कि महानंदा व तीस्ता नदी की जमीन पर अतिक्रमण तृणमूल राज्य सरकार की नाकामी को प्रदर्शित कर रहा है. जब पूरे देश में नदी बचाओ अभियान चलाया जा रहा है वहीं तृणमूल सरकार नदियों की जमीन पर अतिक्रमण को बढ़ावा दे रही है. उन्होंने आगे कहा कि गंगा की तरह महानंदा व तिस्ता को बचाने के लिए भी योजना बनायी जायेगी. इन नदियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार अपना प्रस्ताव केंद्रीय मंत्रालय को सौंप सकते हैं, उस पर विचार-विमर्श किया जायेगा. महानंदा व तिस्ता नदी के संरक्षण से इस पर निर्भर खेती व अन्य उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










