जलपाईगुड़ी में बेटी की अस्मत बचाने के लिए पति की हत्या

Published at :26 Jan 2018 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी में बेटी की अस्मत बचाने के लिए पति की हत्या

आरोपी महिला गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू जलपाईगुड़ी कोर्ट में किया गया पेश जलपाईगुड़ी : अपनी जवान बेटी की अस्मत बचाने के लिये एक महिला ने अपने पति की कुदाल से हत्या कर दी. इस घटना के चलते डुवार्स के कर्बला चाय बागान में सनसनी है. बुधवार की रात यह घटना उस समय घटी जब आरोपी […]

विज्ञापन

आरोपी महिला गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू

जलपाईगुड़ी कोर्ट में किया गया पेश
जलपाईगुड़ी : अपनी जवान बेटी की अस्मत बचाने के लिये एक महिला ने अपने पति की कुदाल से हत्या कर दी. इस घटना के चलते डुवार्स के कर्बला चाय बागान में सनसनी है. बुधवार की रात यह घटना उस समय घटी जब आरोपी महिला के पति दुर्गा कालिंदी 50 ने नशे की हालत में अपनी 22 साल की बेटी की इज्जत से खेलना चाहा. उसी दौरान पत्नी रेखा उर्फ ममता कालिंदी ने पास में रखे कुदाल से पति दुर्गा कालिंदी पर प्रहार कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही पति की मौत हो गयी. मौके पर पहुंची बानरहाट थाना पुलिस ने आरोपी पत्नी ममता कालिंदी को गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार को उसे जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है.
जानकारी अनुसार दुर्गा कालिंदी की दो पत्नियां हैं. पहली पत्नी ममता की 22 साल की एक बेटी है. दूसरी पत्नी फिलहाल दिल्ली में कार्यरत है. आरोप है कि दुर्गा कालिंदी की गलत नजर पहली पत्नी की जवान बेटी पर थी. वह कई बार अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म का असफल प्रयास कर चुका था. हर बार पत्नी उसके और बेटी के बीच में आ जाती थी. कई बार पत्नी ने दुर्गा को समझाने का प्रयास किया लेकिन हर बार उसने समझने से इंकार कर दिया. इसके चलते दुर्गा का अपनी बेटी से भी दूरी बढ़ती जा रही थी. बुधवार की रात को भी पति ने बेटी के साथ जबर्दस्ती करने की कोशिश की. नशे की हालत में उसने बेटी के कमरे में घुसकर बेटी को आगोश में लेना चाहा तो पत्नी ममता ने उसे रोका. दोनों के बीच हाथापायी भी हुई. उसने पति को धक्का देकर घर से बाहर कर दिया. लेकिन उसने दोबारा बेटी के कमरे में घुसने की कोशिश की. उसी समय ममता के सब्र का बांध टूट गया और उसने पास में रखे कुदाल से पति के सिर और पीठ पर प्रहार कर दिया. मौके पर ही पति दुर्गा कालिंदी की मौत हो गयी.
जलपाईगुड़ी के एसपी अमिताभ माइती ने बताया कि छानबीन से पता चला है कि जवान बेटी की अस्मत बचाने के लिये ही यह हत्या हुई है. आरोपी पत्नी रेखा उर्फ ममता कालिंदी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola