भारत-बांग्लादेश सीमा पर शुरू होगी ज्वाइंट रिट्रीट

Published at :21 Jan 2018 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
भारत-बांग्लादेश सीमा पर शुरू होगी ज्वाइंट रिट्रीट

सिलीगुड़ी : मंगलवार से सिलीगुड़ी के निकट फूलबाड़ी स्थित भारत-बांग्लादेश सीमांत पर ज्वाइंट रिट्रीट की शुरूआत हो रही है. उसके बाद से यहां भी प्रतिदिन भारत-पाकिस्तान सीमा वाघा की तरह हर रोज शाम को रिट्रीट कार्यक्रम आयोजित होगा. मंगलवार को इस एतिहासिक अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक के.के शर्मा, आईजी उत्तर बंगाल राजेश […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : मंगलवार से सिलीगुड़ी के निकट फूलबाड़ी स्थित भारत-बांग्लादेश सीमांत पर ज्वाइंट रिट्रीट की शुरूआत हो रही है. उसके बाद से यहां भी प्रतिदिन भारत-पाकिस्तान सीमा वाघा की तरह हर रोज शाम को रिट्रीट कार्यक्रम आयोजित होगा. मंगलवार को इस एतिहासिक अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक के.के शर्मा, आईजी उत्तर बंगाल राजेश कुमार मिश्रा व बीएसएफ के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी सहित बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के महानिदेशक मेजर जनरल अबुल हुसैन, रिजनल कमांडर मुहम्मद नाहिदुल इस्लाम खान, ठाकुरगांव के सेक्टर कमांडर कर्नल दीवान मुहम्मद याकत अली व बीजीबी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेगें.

यहां बता दे कि सूर्यास्त के साथ ही सेना के अपने खेमे में लौट आने की परंपरा रही है. उसके बाद सेना के जवान अपने देश के झंडे को सलामी देकर सीमा का द्वार बंद करते हैं. इसी परंपरा को रिट्रीट कहा जाता है. पिछले कई वर्षों से भारत-पाकिस्तान सीमांत वाघा पर प्रतिदिन दोनों देश की सेना अपना द्वार बंद करने के पहले ज्वाइंट रिट्रीट करती आ रही है.
हाल ही में भारत और बांग्लादेश ने फूलबाड़ी सीमांत पर रोजाना रिट्रीट करने पर सहमति जतायी. इस कार्यक्रम को देखने के लिए आने वाले लोगों के लिए भी बुनियादी ढांचागत सुविधा का निर्माण कार्य जारी है. मंगलवार को इतिहास में पहली बार भारत-बांग्लादेश सीमांत फूलबाड़ी में रिट्रीट कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसके बाद से हर शाम को फूलबाड़ी सीमांत पर रिट्रीट का आयोजन किया जायेगा. उत्तर बंगाल बीएसएफ मुख्यालय कदमतला से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम दो देशों के बीच सौहार्द का प्रतीक है. इसलिए नेताजी के जन्मदिन के अवसर पर इसका शुभारंभ किया जा रहा है. 26 जनवरी को भी फूलबाड़ी सीमा पर विशेष रूप से गणतंत्र दिवस का आयोजन किया जायेगा.
उपस्थित रहेंगे बीएसएफ व बीजीबी के महानिदेशक
अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का भी लगेगा जमावड़ा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola