कलयुगी चाचा ने किया भतीजी से दुष्कर्म, फरार

जलपाईगुड़ी : एक कलयुगी चाचा ने अपने ही भतीजी की इज्जत को तार-तार कर दिया. यह आरोप सामने आने के बाद जिले के करलावैली चाय बागान में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है. आरोपी सागर कन्दामारी के खिलाफ नाबालिग के परिवार वालों ने जलपाईगुड़ी महिला थाना में शिकायत दर्ज करायी है. आरोपी फरार है और पुलिस […]
जलपाईगुड़ी : एक कलयुगी चाचा ने अपने ही भतीजी की इज्जत को तार-तार कर दिया. यह आरोप सामने आने के बाद जिले के करलावैली चाय बागान में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है. आरोपी सागर कन्दामारी के खिलाफ नाबालिग के परिवार वालों ने जलपाईगुड़ी महिला थाना में शिकायत दर्ज करायी है. आरोपी फरार है और पुलिस जोर-शोर से उसकी तलाश कर रही है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म की यह घटना गौरीहाट बाजार इलाके में घटी है. पीड़िता अपने चाचा के साथ चाय बागान के अपने घर से निकल कर पिता से मिलने गौरीहाट गई थी. पीड़िता के पिता घर की सामग्री खरीदने के लिए गौरीहाट बाजार गये थे.
वह पैसे घर में ही भुल आये थे. उन्होंने अपनी बेटी को चाचा के साथ पैसे लेकर बाजार आने को कहा. पीड़िता पैसे लेकर चाचा के साथ साइकिल से गौरीहाट बाजार गई. इसी दौरान लौटने के क्रम में एक सुनसान जगह पर चाचा द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं देने के लिए भतीजी पर दबाव भी बनाया और ऐसा करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. घटना के बाद पीड़िता अपने घर आ गई और अपनी मां को पूरी जानकारी दी.
उसके बाद इसकी शिकायत जलपाईगुड़ी महिला थाने में दर्ज करायी गई. महिला थाने की ओसी उषा गुरूंग ने भी इस घटना की पुष्टि की है. एक नाबालिग के साथ चाचा द्वारा ही दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. आरोपी सागर कन्दमारी इलाके से फरार है. पुलिस जोर-शोर से उसकी तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










