तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से वयस्क तेंदुए की मौत

Published at :13 Jan 2018 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से वयस्क तेंदुए की मौत

जलपाईगुड़ी : तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से एक वयस्क तेंदुए की मौत हो गयी. यह घटना गुरुवार देर रात डुआर्स के हासीमारा के पास घटी है. वन विभाग सूत्रों से पता चला है कि जलदापाड़ा 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के नीलपाड़ा जंगल के पास यह घटना घटी है. प्राथमिक तौर पर वन […]

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से एक वयस्क तेंदुए की मौत हो गयी. यह घटना गुरुवार देर रात डुआर्स के हासीमारा के पास घटी है. वन विभाग सूत्रों से पता चला है कि जलदापाड़ा 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के नीलपाड़ा जंगल के पास यह घटना घटी है. प्राथमिक तौर पर वन विभाग का अनुमान है कि घने कोहरे के कारण दृश्यतय कम थी, जिसके कारण चालक सड़क पर तेंदुए को नहीं देखा पाया होगा. तेज गति होने के कारण गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर पाया और तेंदुए को रौंद डाला.

वन विभाग व पुलिस शुक्रवार दोपहर तक उस गाड़ी की पहचान नहीं कर पायी है. तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान ले जाया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है. दूसरी तरफ, चौरस्ता के खुला मंच पर शुक्रवार दोपहर से उत्तर बंगाल उत्सव शुरू हुआ. कार्यक्रम शुरू होने से पहले स्थानीय रेलवे स्टेशन से सूचना एवं संस्कृति विभाग के कलाकारों ने रैली निकाली. उत्तर बंगाल उत्सव में विभिन्न संस्थाओं और कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola